Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Avneet kaur meets hollywood actor tom cruise and netizens trolls actress says tom is wasting his time

Avneet Kaur: टॉम क्रूज के साथ अवनीत ने शेयर की तस्वीरें, यूजर्स ने किया ट्रोल; बोले- ये लड़की कौन है जो...

Wed, 21 May 2025 02:08 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 21 May 2025 02:08 PM IST
सार

Avneet Kaur Trolls: हाल ही में अभिनेत्री अवनीत कौर ने हॉलीवुड सुपस्टार टॉम क्रूज से मुलाकात की, जिसे देख नेटिजंस एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Avneet kaur meets hollywood actor tom cruise and netizens trolls actress says tom is wasting his time
अवनीत कौर और टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम- @avneetkaur_13

विस्तार

टॉम क्रूज इस समय अपनी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' से भारतीय दर्शकों के बीच छाए हुए हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने सोशल मीडिया पर टॉम क्रूज के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसे देख नेटिजंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि टॉम अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या बोले यूजर्स।

विज्ञापन


टॉम क्रूज के अभिनय की दीवानी हुईं अवनीत 
अभिनेत्री अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस स्किनी कलर की वन पीस ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं टॉम क्रूज कोट-पैंट पहने दिख रहे हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं जबसे आपसे मिली हूं, आपकी कहानियां सुनकर मुझे अभिनय और फिल्म निर्माण से और भी ज्यादा प्यार हो गया है। मैंने कभी हार नहीं मानी है। इतने शानदार तरीके से स्वागत करने के लिए आपका धन्यवाद।  मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही आपसे फिर मिलूंगी।’
विज्ञापन


नेटिजंस ने एक्ट्रेस को किया ट्रोल
अवनीत कौर के इस पोस्ट को देख इंस्टाग्राम यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस पोस्ट को देखने के बाद वह जहर खरीदीने दुकान गई, लेकिन दुकान बंद थी। दूसरे यूजर ने कहा कि उन्हें तो अवनीत 'मिशन इंपॉसिबल 8' में कहीं नहीं दिखीं। वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि टॉम क्रूज कह रहे होंगे आखिर ये लड़की कौन है, जो पीछे पड़ गई है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि टॉम क्रूज अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। साथ ही तमाम यूजर्स ने कहा कि लड़की बड़ी अनजानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन











'मिशन इंपॉसिबल 8' भारतीयों को आ रही रास
भारत में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ धमाल मचा रही है। यह फिल्म भारत में 17 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed