Auron Mein Kahan Dum Tha: खाली रह जाएंगे अजय देवगन के हाथ या दिखेगा दम? जानें फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
'औरों में कहां दम था' म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी बताई जा रही है। अब तक रिलीज हुए इसके गाने, टीजर, ट्रेलर आदि को देखकर लग रहा है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी। हालांकि, रिलीज से पहले यह फिल्म वैसा माहौल नहीं बना पाई है, जैसे की उम्मीद इसके निर्माताओं को है।
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद आखिर अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी वाली फिल्म 'औरों में कहां दम था' कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। फिल्म काफी समय से चर्चा में है। इसकी मेकिंग में नीरज पांडे ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। संगीत की जिम्मेदारी उन्होंने ऑस्कर विजेता संगीतकार एम एम कीरावनी को सौंपी है। फिल्म की रिलीज डेट टलते-टलते अगस्त तक पहुंच गई और अब आखिर रिलीज हो रही है। ऐसे में जानते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस सितारे कैसे दिख रहे हैं...
माहौल बनाने में नाकाम तब्बू-अजय देवगन की जोड़ी
'औरों में कहां दम था' म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी बताई जा रही है। अब तक रिलीज हुए इसके गाने, टीजर, ट्रेलर आदि को देखकर लग रहा है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी। हालांकि, रिलीज से पहले यह फिल्म वैसा माहौल नहीं बना पाई है, जैसे की उम्मीद इसके निर्माताओं को है। उस पर रिलीज से वक्त इससे पहले कुछ चर्चित फिल्में लगी हैं और इसकी रिलीज के साथ भी जान्हवी कपूर की फिल्म टकराने वाली है।
Piyush Mishra: 'गुलाल' के दिनों को याद करते दिखे पीयूष, अनुराग को बताया ईमानदार, बोले- अब कैसा है नहीं पता!
अब तक बिके इतने टिकट
फिलहाल फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक इस फिल्म के 15564 टिकट बिक चुके हैं। यह टिकट करीब 5735 शो के लिए हैं। एडवांस बुकिंग से फिल्म ने अब तक 24.69 लाख रुपये की कमाई कर ली है।
चौंकाने वाले नहीं आंकड़े
फिलहाल फिल्म की एडवांस बुकिंग के यह आंकड़े चौंकाने वाले तो नहीं कहे जा सकते। देखकर लग रहा है कि ओपनिंग डे पर फिल्म की चाल सुस्त ही रहने वाली है। दूसरी तरफ जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का हाल भी एडवांस बुकिंग में बेहाल ही नजर आ रहा है। देखते हैं कि क्रिटिक्स की प्रतिक्रिया दोनों फिल्मों को लेकर कैसी रहने वाली है।
Celebs: अभिनय डेब्यू से पहले म्यूजिक वीडियो से छाए ये सितारे, गाने और डांस पर फैंस को भी थिरकने पर किया मजबूर