फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Audiences were eager to watch The Greatest of All Time Vijay's fans reached the theatre at night

GOAT: 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' देखने के लिए उतावले नजर आए दर्शक, रात को ही थिएटर पहुंच गए विजय के फैंस

Thu, 05 Sep 2024 09:08 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 09:08 AM IST
सार

विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को देखने के लिए दर्शक आधी रात को ही थिएटर के बाहर दिखाई दिए। कोयम्बेडु में रोहिणी स्क्रीन के बाहर ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
 

विज्ञापन
Audiences were eager to watch The Greatest of All Time Vijay's fans reached the theatre at night
कोयम्बेडु में थिएटर के बाहर खड़े दर्शक - फोटो : ANI

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद दलपति विजय की नई फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' आज रिलीज हो गई है। फिल्म के शो सुबह चार बजे से रखे गए हैं। विजय के प्रशंसक इस फिल्म को देखने के लिए इतने उतावले नजर आए कि रात को ही सिनेमाघर के बाहर जमा हो गए।

विज्ञापन


Reema Kagti: विदेश में धमाल मचाएगी 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव', बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगी स्क्रीनिंग
विज्ञापन


आधी रात को ही थिएटर के बाहर दिखे विजय के प्रशंसक
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का शो शुरू होने में काफी वक्त बचा था, लेकिन ऐसा लगता है कि विजय के फैंस पहले शो को देखने का मौका गवांना नहीं चाहते थे। इसलिए, रात को थिएटर के बाहर पहुंच गए। चेन्नई के कोयम्बेडु में रोहिणी स्क्रीन के बाहर ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां विजय के प्रशंसक आधी रात को ही वहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

400 करोड़ रुपये के बजट में बनी है 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। इस फिल्म को 400 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इसका खुलासा खुद फिल्म की निर्माता अर्चना कल्पना ने किया था। वहीं, दलपति विजय को इस फिल्म के लिए 200 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। 

Apna Adda 20: मास्टरों के खानदान से निकला करामाती एक्टर, चाचा की दिखाई लीक पर चलकर बना सपूत

इन कलाकारों ने भी किया है काम
यह दलपति विजय की आखिरी फिल्म है। इसके बाद वो पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे और 2026 के तमिलनाड़ु विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे। 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में मीनाक्षी चौधरी, योगी बाबू, जयराम, प्रभुदेवा, स्नेहा, लैला, प्रशांत और मोहन ने भी अभिनय किया है। फिल्म में युवान शंकर राजा का संगीत सुनने को मिलेगा।



Teachers Day 2024: फिल्मी दुनिया में आने से पहले इन सितारों ने किया ज्ञान का दान, बतौर शिक्षक कर चुके हैं काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed