फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Atlee New Hindi Film with Salman Khan And Kamal Haasan To Team Up For first time in history as per Report

Atlee Hindi Film: किंग खान के बाद अब दबंग के साथ एक्शन फिल्म बनाएंगे एटली? साथ नजर आएंगे कमल हासन

Tue, 03 Sep 2024 02:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 03 Sep 2024 02:47 PM IST
सार

बॉलीवुड में लगताार कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती रहती हैं। लेकिन जब बात दो सुपरस्टार के साथ आने की होती है तो फिल्म प्रशंसक बेहद खुश हो जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक आगामी परियोजना में सलमान खान और कमल हासन एक साथ नजर आ सकते हैं, जिसका निर्देशन 'जवान' फिल्म के निर्देशक एटली करेंगे। अगर ऐसा होता है तो यह तीनों की एक साथ पहली सहयोगात्मक फिल्म होगी।

विज्ञापन
Atlee New Hindi Film with Salman Khan And Kamal Haasan To Team Up For first time in history as per Report
एटली-सलमान-कमल - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, atlee47, ikamalhaasan

विस्तार

तमिल सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर एटली ने फिल्म 'जवान' के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री की थी। फिल्म में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की थी। किंग खान के बाद अब एटली दबंग खान के साथ फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


सलमान-कमल के साथ बनाएंगे फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एटली अब सलमान खान और कमल हासन को लेकर एक फिल्म पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। अगर सबकुछ सही रहता है तो वह जल्द ही एक और हिंदी फिल्म बनाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में सलमान खान और कमल हासन का धमाकेदार एक्शन भी होगा। यानी अब एटली अपनी दूसरे हिंदी प्रोजेक्ट के लिए कमर कस रहे हैं। 
विज्ञापन


बॉलीवुड-टॉलीवुड साथ में
एटली अपने अगले हिंदी प्रोजेक्ट के लिए सलमान खान के साथ काम करेंगे। जिस तरह से उन्होंने फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे तमिल सितारे अहम भूमिका में थे, उसी तरह एटली निर्देशित इस फिल्म में भी तमिल सुपरस्टार कमल हासन होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एटली अपने नए प्रोजेक्ट के लिए कमल हासन और सलमान खान को साथ ला रहे हैं। फिल्मांकन अगले साल जनवरी में शुरू हो सकता है, जबकि प्री-प्रोडक्शन इस साल अक्टूबर में शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने के अंत तक होगी आधिकारिक घोषणा!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एटली अपने इस नए प्रोजेक्ट के लिए कई महीनों से दोनों मेगास्टार से बातचीत कर रहे हैं और सब कुछ ठीक चल रहा है। सलमान खान और कमल हासन दोनों ही कथित तौर पर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इस खबर को सुनकर सलमान और कमल के प्रशंसक भी बेहद उत्साहित हैं। हालांकि अभीतक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन हो सकता है कि इस महीने के आखिर तक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो जाए।


एक्शन फिल्म होगी
यह आगामी प्रोजेक्ट सलमान खान और कमल हासन के साथ एटली का पहला सहयोग होगा, जो दर्शकों के लिए जरूर कुछ नया लेकर आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'जवान' की सफलता के बाद, एटली भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जो कि इस फिल्म के बनने पर पूरा होगा। 

काम की बात करें तो सलमान खान तमिल निर्देशक एआर मुर्गदास के साथ एक फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। 'सिकंदर' की रिलीज के लिए ईद 2025 की तारीख तय की गई है। वहीं, कमल हासन के प्रशंसक उनकी आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' और 'इंडियन 3' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Deepika Padukone: कैटरीना ने दीपिका की प्रेगनेंसी तस्वीरों पर किया प्यारा पोस्ट, बाकी सेलेब्स की प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed