{"_id":"689c36608f79aafb0c04d38f","slug":"atif-aslams-father-dies-after-suffering-heart-attack-singer-shares-emotional-post-2025-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Atif Aslam's Father Dies: आतिफ असलम के पिता का निधन, सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Atif Aslam's Father Dies: आतिफ असलम के पिता का निधन, सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
Wed, 13 Aug 2025 12:23 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:23 PM IST
सार
Atif Aslam's Father Passed Away: बॉलीवुड के सिंगर आतिफ असलम के पिता का निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। सिंगर ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।
विज्ञापन
पिता के साथ आतिफ असलम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के जाने माने सिंगर आतिफ असलम के पिता मोहम्मद असलम का बुधवार 13 अगस्त को निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। आतिफ असलम ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने पोस्ट में अपने पिता की तस्वीर साझा की और एक भावुक पोस्ट लिखी।
विज्ञापन
Trending Videos
वायरल है आतिफ असलम की पोस्ट
आतिफ असलम के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में नहीं दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट के स्क्रीन शॉट्स वायरल हो रहे हैं।
आतिफ असलम के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में नहीं दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट के स्क्रीन शॉट्स वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आतिफ ने पोस्ट में क्या लिखा?
अपनी और अपने पिता की तस्वीर के साथ आतिफ असलम ने पोस्ट में लिखा 'अपने आयरन मैन को आखिरी सलाम। आप जहां भी रहें प्यार में रहें अब्बू जी।' आतिफ असलम अपने पिता को आयरन मैन बुलाते थे। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आतिफ असलम ने अपने फैंस से गुजारिश की है कि वह उपनी दुआओं में उन्हें याद रखें।
यह खबर भी पढ़ें: Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान ने अपनी अगली फिल्म के बारे में दी अपडेट, मैडॉक फिल्म्स के साथ कर रहे काम

बीमार थे आतिफ असलम के पिता
खबरों के मुताबिक मोहम्मद असलम काफी समय से बीमार थे। कुछ महीनों पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
मोहम्मद असलम को असर की नमाज के बाद लाहौर के एक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
कई पाकिस्तानी कलाकारों ने आतिफ असलम के पिता के निधन पर गम का इजहार किया है।

आतिफ असलम का काम
आतिफ असलम ने बॉलीवुड के लिए 'तेरा होने लगा हूं', 'तेरे बिन', 'ओ रे पिया', 'बे इंतेहा', 'जीने लगा हूं', 'दिल दिया गल्लां', 'वो लम्हे वो बातें' और कई बेहतरीन गाने गाए हैं।
आतिफ असलम ने बॉलीवुड के लिए 'तेरा होने लगा हूं', 'तेरे बिन', 'ओ रे पिया', 'बे इंतेहा', 'जीने लगा हूं', 'दिल दिया गल्लां', 'वो लम्हे वो बातें' और कई बेहतरीन गाने गाए हैं।