फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   atheist krishna photoshop meme creator dies pneumonia Once praised by pm modi akshay kumar

Atheist Krishna: नहीं रहे 'एथीस्ट कृष्णा', रुपाली गांगुली ने जताया दुख; PM मोदी-अक्षय कुमार ने की थी तारीफ

Wed, 23 Jul 2025 02:02 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 23 Jul 2025 02:02 PM IST
सार

Athiest Krishna Death News: सोशल मीडिया पर अपने अनोखे मीम्स और फोटो एडिटिंग के लिए पहचान बना चुके 'एथीस्ट कृष्णा' अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन बुधवार सुबह हुआ। 

विज्ञापन
atheist krishna photoshop meme creator dies pneumonia Once praised by pm modi akshay kumar
एथीस्ट कृष्णा - फोटो : एक्स

विस्तार

डिजिटल दुनिया में अपने मीम्स के चलते अनोखी पहचान बनाने वाले 'एथीस्ट कृष्णा' अब इस दुनिया में नहीं रहे। अपनी फनी मीम्स, इमोशनल फोटो एडिटिंग के लिए जाने जाने वाले कृष्णा का निधन बुधवार सुबह 4:30 बजे निमोनिया की वजह से हो गया। सोशल मीडिया पर लाखों दिलों पर राज करने वाले इस युवा कलाकार के यूं असमय चले जाने से हर कोई हैरान रह गया है।
विज्ञापन


पुराने फोटो में डाल देते थे जान 
कृष्णा का असली कमाल उनकी तस्वीरों में दिखता था। वो पुराने, धुंधले और समय की मार झेल चुके फोटोज को नए रंगों से सजाकर ऐसा जीवंत रूप दे देते थे कि देखने वाले भावुक हो जाते थे। उनकी ये खासियत ही उन्हें आम एडिटर्स से अलग बनाती थी। हर फोटो के पीछे एक भावना होती थी – कभी किसी दादी की पुरानी तस्वीर, तो कभी किसी पिता का धुंधला चेहरा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीम्स से मिली देशभर में पहचान
कृष्णा सिर्फ फोटो एडिटिंग तक ही सीमित नहीं थे। उनके बनाए मीम्स में एक खास किस्म का साफ-सुथरा और व्यंग्यात्मक ह्यूमर छिपा होता थी, जो हर उम्र और तबके के लोगों को हंसाने का काम करती थी। यही वजह रही कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक उनके फैन बन गए थे।

पीएम मोदी और अक्षय कुमार को भी हंसाया
एक वीडियो मैसेज में अभिनेता अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि उन्होंने कृष्णा की बनाई एक मीम प्रधानमंत्री मोदी को दिखाई थी, जिस पर पीएम काफी हंसे थे। अक्षय ने कृष्णा को प्रोत्साहित करते हुए कहा था कि उनकी सादगी और ईमानदारी से भरी कॉमेडी लोगों को बहुत पसंद आ रही है और वो हमेशा इसी तरह मुस्कान बांटते रहें। इसके बाद पीएम मोदी ने भी अक्षय के वीडियो री-पोस्ट करते हुए कहा था कि उन्हें भी बाकी लोगों की ही तरह खुद को डांस करते देखना काफी अच्छा लगा।
 

ये खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: एक्टिंग छोड़ देंगे पवन कल्याण? एक्टर ने बताया अपना फ्यूचर प्लान; बोले- प्रशासन मेरी प्राथमिकता

बीमारी के चलते हुआ निधन 
कृष्णा कुछ समय से बीमार चल रहे थे और ऑपरेशन की जरूरत थी। लेकिन इसी दौरान उन्हें निमोनिया हो गया, जिससे उनकी हालत और भी बिगड़ गई। एक ट्विटर यूजर ने व्हाट्सऐप चैट शेयर कर बताया कि कृष्णा खुद भी इस बीमारी की गंभीरता को समझते थे और यहां तक कह चुके थे – 'अगर बच गया तो चमत्कार होगा।' दुर्भाग्य से वो चमत्कार नहीं हो सका।
 


रुपाली गांगुली ने जताया दुख 
कृष्णा के निधन के बाद एक्स पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने उन्हें 'विजुअल सटायर के मास्टर' कहते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। रुपाली ने पोस्ट करते हुए लिखा- 'कृष्णा सिर्फ विजुअल सटायर के मास्टर नहीं थे, वो व्यंग्य और हास्य में लिपटी एक गहरी भावना थे। उनके फोटोशॉप जोक्स ने हमें हंसाया लेकिन आज उनकी खामोशी एक खालीपन छोड़ गई है। तुम्हारी बहुत याद आएगी, कृष्णा। ओम शांति।' बता दें एक्स पर कृष्णा के करीब 4.3 लाख फॉलोअर्स थे। इस कलाकार की चुप्पी आज सोशल मीडिया पर शोर कर रही है कि कितने लोग उनकी कला, ह्यूमर और दिल से जुड़े थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed