फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Kalyan Says If Movies Clash With Politics He Will Quit Acting For Political Party Know What He Said

Pawan Kalyan: एक्टिंग छोड़ देंगे पवन कल्याण? एक्टर ने बताया अपना फ्यूचर प्लान; बोले- प्रशासन मेरी प्राथमिकता

Wed, 23 Jul 2025 01:32 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 23 Jul 2025 01:32 PM IST
सार

Pawan Kalyan Quit Acting: पवन कल्याण अभिनेता के साथ-साथ राजनेता भी हैं और वो आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। ऐसे में अब क्या राजनीति के लिए वो एक्टिंग छोड़ देंगे? जानिए क्या बोले पवन कल्यण।

विज्ञापन
Pawan Kalyan Says If Movies Clash With Politics He Will Quit Acting For Political Party Know What He Said
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पावर स्टार के नाम से मशहूर साउथ अभिनेता पवन कल्याण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हरि हर वीरमल्लु’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। ये फिल्म कल यानी 24 जुलाई को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि पवन कल्याण फिल्म के प्रमोशन में सक्रिय नहीं दिख रहे हैं। फिल्म के मेकर्स तो इसका प्रमोशन कर रहे हैं, लेकिन पवन कल्याण प्रमोशन से गायब हैं। अब एक्टर ने अपने आगे के करियर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और अपनी योजना बता दी है।

विज्ञापन

पवन कल्याण ने बताया फ्यूचर प्लान
आंध्र प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद से पवन कल्याण अपनी पहले की साइन की हुई फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। हालांकि, वो फिल्मों पर अब उतना ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें राजनीति और सिनेमा के बीच संतुलन बनाने को लेकर आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ रहा है। अब इन सब बातों पर जवाब देते हुए एबीएन के साथ बातचीत के दौरान अभिनेता ने कहा कि ‘हरि हर  वीरमल्लु’, ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ जैसी फिल्मों के बाद वो अभिनय छोड़ने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन

सरकार में आने के बाद भी की फिल्मों की शूटिंग
राजनीति में आने के बाद भी फिल्में जारी रखने पर विपक्ष की आलोचनाओं पर जवाब देते हुए पवन कल्याण ने कहा कि जब मैंने ये तीनों फिल्में साइन की थीं, तो मैंने इन्हें चुनाव से पहले पूरा करने की योजना बनाई थी। हालांकि, कुछ राजनीतिक घटनाओं के कारण चुनाव से पहले का समय चला गया। मैंने तीनों फिल्मों के निर्माताओं से माफी मांगी क्योंकि मुझे फिल्में पूरी करने के लिए कुछ और दिन चाहिए थे। सत्ता में आने के बाद भी मैंने फिल्मों की शूटिंग के लिए समय निकाला और दिन में सिर्फ दो घंटे ही शूटिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pawan Kalyan Says If Movies Clash With Politics He Will Quit Acting For Political Party Know What He Said
'हरि हर वीरा मल्लू' - फोटो : इंस्टाग्राम-@prathyangiraus

नहीं साइन की कोई नई फिल्म
अपने पेंडिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में अभिनेता ने बताया कि उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। मैंने ‘ओजी’ की शूटिंग पूरी कर ली है और ‘उस्ताद भगत सिंह’ को पूरा करने के लिए मेरे पास लगभग पांच दिन बचे हैं। आने वाले वक्त में अगर राजनीति और फिल्मों के टकराव की बात आती है तो मैं एक्टिंग नहीं करूंगा। मैं फिल्में छोड़ दूंगा क्योंकि मेरी प्राथमिकता प्रशासन और जनसेना पार्टी है। हालांकि, मुझे अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए सिनेमा की जरूरत है। इसलिए मैं आने वाले समय में फिल्मों के निर्माण पर ध्यान दूंगा। अगर मैं एक्टिंग करूंगा भी तो दिन में सिर्फ दो घंटे ही करूंगा। लेकिन फिलहाल अभी मैंने कोई और फिल्म साइन नहीं की है।

24 जुलाई को रिलीज होगी ‘हरि हर वीरमल्लु’
कृष और ज्योति कृष्णा द्वारा निर्देशित ‘हरि हर वीरमल्लु’ पिछले पांच साल से बन रही है। अब फिल्म 24 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में पवन कल्याण के साथ बॉबी देओल और निधि अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म एक ऐसे डाकू की कहानी है जो कोहिनूर की खोज में औरंगजेब से भिड़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed