Zubeen Garg: जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को भारत लाने में जुटे असम के सीएम हिमंत बिस्वा, एक्स पर दी जानकारी
Zubeen Garg Death: असमिया गायक जुबीन गर्ग का निधन शुक्रवार को सिंगापुर में हो गया। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा गायक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने का प्रयास कर रहे हैं।
विस्तार
मशहूर असमिया गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग का आज शुक्रवार को सिंगापुर में एक दुर्घटना में 52 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है वह स्कूबा डाइविंग कर रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को सिंगापुर से भारत लाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्द इसपर जानकारी देंगे।
पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने बताया कि वह सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त के साथ लगातार संपर्क में हैं। वो प्रयास कर रहे हैं कि जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘मैं भारत के उच्चायुक्त महामहिम डॉ. शिल्पक अंबुले के साथ लगातार संपर्क में हूं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए समन्वय कर रहे हैं कि प्रिय जुबीन का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द असम वापस आ जाए। जैसे ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, मैं अपडेट साझा करूंगा।’
I am in constant touch with the High Commissioner of India H.E Dr Shilpak Ambule.
We are coordinating to ensure beloved Zubeen’s mortal remains return to Assam at the earliest. As soon as the process is firmed up, I will share an update. @HCI_Singaporeविज्ञापन विज्ञापन— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 19, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: अपने लोगों के साथ यॉट पर कैसे पहुंचे जुबीन, किस बात पर आयोजकों ने पल्ला झाड़ा?
हॉस्पिटल में मृत घोषित किया गया
एएनआई के मुताबिक नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल ने एक बयान में कहा कि जुबीन गर्ग को स्कूबा डाइविंग के दौरान सांस लेने में तकलीफ हुई। बयान में आगे कहा गया, "सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाने से पहले उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया। उन्हें बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उन्हें लगभग दोपहर 2:30 बजे भारतीय समयानुसार आईसीयू में मृत घोषित कर दिया गया।’