फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Asian Film Awards All We Imagine As Light won Best Film Santosh star Shahana director Sandhya Suri win honour

Asian Film Awards: 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' बनी बेस्ट फिल्म, 'संतोष' के लिए शहाना गोस्वामी-संध्या सूरी को अवॉर्ड

Mon, 17 Mar 2025 04:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Mar 2025 04:04 PM IST
सार

Asian Film Awards: हाल ही में एशियन फिल्म अवॉर्ड्स में पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं 'संतोष' फिल्म की अभिनेत्री शहाना गोस्वामी और निर्देशक संध्या सूरी को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Asian Film Awards All We Imagine As Light won Best Film Santosh star Shahana director Sandhya Suri win honour
'ऑल वी इमेजिन एज लाइट'-संतोष - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को एक और पुरस्कार मिला है। रविवार को आयोजित एशियन फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। वहीं, 'संतोष' मूवी का भी बोलबाला रहा। 'संतोष' फिल्म के लिए अभिनेत्री शहाना गोस्वामी को सम्मानित किया गया। साथ ही निर्देशक संध्या सूरी को भी अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन

Asian Film Awards All We Imagine As Light won Best Film Santosh star Shahana director Sandhya Suri win honour
पायल कपाड़िया-ऑल वी इमेजिन एज लाइट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन फिल्मों से था पायल की फिल्म का मुकाबला
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अवॉर्ड्स के 18वें संस्करण का आयोजन कल रविवार को हांगकांग के वेस्ट कॉव्लून कल्चरल जिले के जिकू सेंटर में किया गया। एशियन फिल्म अवॉर्ड्स ने विजेताओं की सूची जारी की है। 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला। पायल कपाड़िया की फिल्म का मुकाबला 'ब्लैक डॉग' (चीन), 'एक्सहुमा' (दक्षिण कोरिया), 'टेकी कोमेथ' (जापान) और 'ट्वाइलाइट ऑफ द वॉरियर्स: वॉल्ड इन' (हांगकांग) के साथ था।

यह खबर भी पढें:
Vishwak Sen: तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता विश्वक सेन के घर में हुई चोरी, लाखों का सामान हुआ पार

विज्ञापन
विज्ञापन

पायल कपाड़िया बोलीं- 'सम्मान की बात'
अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताते हुए पायल ने कहा, 'हांगकांग जैसी सिनेमा के लिए शानदर जगह पर अपनी फिल्म के लिए सम्मानित होना एक खास अहसास था। एशिया के शानदार कामों के साथ उस समुदाय का हिस्सा होने पर बहुत गर्व है। इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन ही काफी खास था। उस पर अब यह पुरस्कार मिला तो यह और भी खास है'। 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' आधिकारिक रूप से इंडो-फ्रेंच के को-प्रोडक्शन की फिल्म है। 

यह खबर भी पढें:
Rakul Preet Singh: पति जैकी भगनानी को लेकर रकुल प्रीत सिंह का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- हम पूरे...

विज्ञापन

संध्या सूरी को बेस्ट न्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड
इसी अवॉर्ड में शहाना गोस्वामी को फिल्म 'संतोष' में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वहीं निर्देशक संध्या सूरी को बेस्ट न्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। शहाना ने कहा कि 'संतोष' में काम करना काफी शानदार अनुभव रहा। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed