फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ashish Vidyarthi opens up about stepping back from films says want nice roles

Ashish Vidyarthi: ‘मैं अवसाद में घर पर नहीं बैठा..’, आशीष विद्यार्थी ने बताई बड़े पर्दे से दूर रहने की वजह

Fri, 08 Aug 2025 11:59 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 08 Aug 2025 11:59 AM IST
सार

Ashish Vidyarthi On Acting: आशीष विद्यार्थी ने बताया है कि वह फिल्मों में ऐसी भूमिका चाहते हैं जो उनकी काबिलियत के साथ इंसाफ कर सके।

विज्ञापन
Ashish Vidyarthi opens up about stepping back from films says want nice roles
आशीष विद्यार्थी - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने हाल ही में बताया है कि वह इन दिनों बड़े पर्दे पर क्यों नजर नहीं आते हैं। हाल ही में उनके कई फैंस ने उनसे यह सवाल पूछा था कि वह फिल्मों में काम क्यों नहीं करते हैं। यूट्यूब पर अपने व्लॉग में आशीष विद्यार्थी ने बताया है कि वह इसलिए फिल्मों में नहीं नजर आते हैं क्योंकि वह अच्छा किरदार चाहते हैं।
विज्ञापन

निर्देशकों और निर्माताओं से आशीष ने यह बात कही
आशीष विद्यार्थी ने 11 भाषाओं की लगभग 300 फिल्मों में काम किया है। ऐसे में उनका कहना है 'मैं एक बेहतरीन अभिनेता हूं।' उन्होंने बताया है कि वह फिल्मों में ऐसी भूमिका चाहते हैं जो उनकी काबिलियत के साथ इंसाफ कर सके। 
अपने व्लॉग में आशीष ने इंडस्ट्री के लोगों के बारे में बात की। उन्होंने निर्देशकों और निर्माताओं से कहा 'अगर आपने अब तक हमें वह भूमिकाएं नहीं दीं जिसका मैं हकदार था, इसका मतलब यह नहीं है कि आप अब भी इन भूमिकाओं को मुझे नहीं दे सकते।'

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान के क्लोदिंग ब्रांड के लिए साथ आया खानदान, करवाया यह खास फोटोशूट
विज्ञापन
विज्ञापन

Ashish Vidyarthi opens up about stepping back from films says want nice roles
आशीष विद्यार्थी - फोटो : इंस्टाग्राम
अवसाद में नहीं हैं आशीष विद्यार्थी
आशीष के मुताबिक वह फिल्मों में रोल और शोहरत के पीछे नहीं भाग रहे हैं। वह फिल्मों में ऐसे किरदार को निभाने का इंतजार कर रहे हैं कि जिससे वह दोबारा मशहूर हो जाएं। उन्होंने कहा 'मैं घर पर अवसाद में नहीं बैठा हूं।' उनके मुताबिक वह वर्षों से अपने आप पर काम कर रहे हैं और अपने काम को निखार रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों क्या करते हैं आशीष विद्यार्थी?
आपको बता दें कि आशीष विद्यार्थी इन दिनों यूट्यूब पर अपने व्लॉग पर वीडियो डालते हैं। वह कहीं भी जाते हैं, वहां खाना खाते हैं, घूमते हैं, लोगों से बात करते हैं और नई चीजों को देखते हैं। इन सबकी वीडियो वह अपने यूट्यूब व्लॉग पर डालते हैं।
आशीष विद्यार्थी को फिल्म 'किल' से बहुत शोहरत मिली। वह हाल ही में सीरीज 'राणा नायडू' में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed