फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ashish Vidyarthi Birthday Special play danger rolls in films did marriage at the age age of 57

आशीष विद्यार्थी ने फिल्मों में निभाया खतरनाक किरदार, 57 की उम्र में दूसरी शादी, जानें अब क्या करते हैं एक्टर?

Thu, 19 Jun 2025 04:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 19 Jun 2025 04:28 PM IST
सार

Ashish Vidyarthi Birthday Special: अभिनेता आशीष विद्यार्थी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में खरतनाक किरदार निभाया है। उन्होंने दूसरी शादी की और इन दिनों वह व्लॉग चलाते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Ashish Vidyarthi Birthday Special play danger rolls in films did marriage at the age age of 57
आशीष विद्यार्थी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी से पहचाने जाने वाले आशीष विद्यार्थी आज 16 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आशीष विद्यार्थी ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, ओडिया और मराठी भाषाओं में काम किया है। ज्यादातर फिल्मों में आशीष ने विलेन का किरदार निभाया है। साल 1995 में आशीष विद्यार्थी को बेहतरीन अदाकारी के लिए नेशनल फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें।

विज्ञापन

पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड
19 जून 1965 को दिल्ली में जन्मे आशीष विद्यार्थी ने 1990 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की। साल 1992 में वह अपनी किस्मत आजमाने मुंबई गए। यहां पहुंचकर उन्होंने साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'सरदार' में काम किया। इस फिल्म से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। साल 1994 में उनकी फिल्म द्रोहकाल रिलीज हुई। इस फिल्म में बेहतरीन अदाकारी करने के लिए आशीष को नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया। इसके बाद आशीष ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ashish Vidyarthi Birthday Special play danger rolls in films did marriage at the age age of 57
आशीष विद्यार्थी - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में निभाया खतरनाक किरदार
साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'द्रोहकाल' में आशीष विद्यार्थी ने एक क्रूर विद्रोही की भूमिका निभाई। इस किरदार के लिए उनकी काफी तारीफ हुई। इसी साल उनकी एक और फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम था '1942; ए लव स्टोरी'। इस फिल्म में उन्होंने शंकर नाम के एक क्रूर ब्रिटिश अधिकारी की भूमिका निभाई। 1995 में फिल्म 'नाजायज' रिलीज हुई। इसमें अजय देवगन अहम किरदार में थे। फिल्म में आशीष विद्यार्थी ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया। इसी साल आमिर खान की फिल्म 'बाजी' रिलीज हुई। इस फिल्म में आशीष विद्यार्थी ने एक खतरनाक अपराधी का किरदार निभाया, जिसे काफी पसंद किया गया।

विज्ञापन

सनी देओल और बॉबी देओल के साथ किया काम 
साल 1996 में सनी देओल की फिल्म 'जीत' रिलीज हुई। इस फिल्म में आशीष विद्यार्थी ने एक ईमानदार पुलिस अफसर इंस्पेक्टर प्रताप विद्यार्थी की भूमिका निभाई। दर्शकों ने उनकी खूब तारीफ की। साल 1999 में आई फिल्म 'कहो न प्यार है' में आशीष विद्यार्थी ने एक अमीर कारोबारी और खलनायक की भूमिका निभाई। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। इसी साल बॉबी देओल की फिल्म 'बिच्छू'  रिलीज हुई। फिल्म में आशीष विद्यार्थी ने देवराज खत्री नाम के एक बेहद क्रूर और खतरनाक विलेन का किरदार निभाया, जिसे खूब पसंद किया गया। साल 2023 में फिल्म 'तेजस' रिलीज हुई। फिल्म में कंगना रनौत ने अहम किरदार निभाया है। इसमें आशीष विद्यार्थी ने आईएएफ चीफ आर के पणिक्कर का रोल किया। 

यह खबर भी पढ़ें: Neena Sunita: 'पंचायत' में एक-दूसरे के खिलाफ हैं नीना गुप्ता और सुनीता राजवार, जानें ऑफ स्क्रीन उनके रिश्ते

Ashish Vidyarthi Birthday Special play danger rolls in films did marriage at the age age of 57
आशीष विद्यार्थी - फोटो : सोशल मीडिया

आशीष विद्यार्थी की लव लाइफ
आशीष विद्यार्थी की निजी जिंदगी थोड़ी पेचीदा है। उनकी शादी साल 2001 में राजोशी विद्यार्थी से हुई थी। उनकी पत्नी को पीलू विद्यार्थी के नाम से भी जाना जाता है। आशीष की पत्नी एक अभिनेत्री और आरजे थीं। दोनों की शादी 22 साल तक चली। दोनों से एक बेटा अर्थ हुआ। दोनों ने साल 2022 में आपसी सहमति से तलाक लिया।
इसके बाद आशीष विद्यार्थी ने साल 2023 में रुपाली बरुआ से दूसरी शादी की। रुपाली का ताल्लुक असम से है और वह फैशन इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। बताया जाता है कि दोनों एक फैशन शूट के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को कई साल तक डेट किया और फिर शादी कर ली।

नाम के पीछे दिलचस्प किस्सा
अभिनेता आशीष विद्यार्थी के सरनेम के पीछे भी एक अलग कहानी है। दरअसल आशीष विद्यार्थी के पिता गोविंद, स्वतंत्रता सेनानी और साहित्यकार गणेश शंकर विद्यार्थी से बहुत प्रभावित थे। आशीष के पिता गोविंद युवावस्था में गणेश शंकर विद्यार्थी के किरदार को थिएटर में निभाया करते थे। इस किरदार से उन्हें बहुत लगाव हो गया। यही वजह थी कि उन्होंने उनका सरनेम विद्यार्थी रख दिया।

Ashish Vidyarthi Birthday Special play danger rolls in films did marriage at the age age of 57
आशीष विद्यार्थी - फोटो : सोशल मीडिया

अभी क्या करते हैं आशीष विद्यार्थी?
आशीष विद्यार्थी को आखिरी बार 2025 में शो 'द ट्रेटर्स' में देखा गया। इसमें वह बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए। 
एक्टिंग के अलावा आशीष अपना व्लॉग चलाते हैं। वह यूट्यूब पर वीडियो डालते हैं। उनके यूट्यूब चैनल का नाम 'आशीष विद्यार्थी एक्टर व्लॉग' है। यहां वह अक्सर खाने पीने से जुड़े वीडियो डालते हैं। वह अकसर कहीं जाते हैं, तो लोगों से बातचीत के वीडियो भी पोस्ट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed