फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aryan Khans rumoured Brazilian partner Larissa Bonesi trends amid Haryana vote row

हरियाणा वोट विवाद के बीच चर्चा में आईं आर्यन खान की गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे इस बात की बधाई

Thu, 06 Nov 2025 07:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 06 Nov 2025 07:30 PM IST
सार

Aryan Khan's Rumoured Brazilian Partner: 31 साल की लारिसा बोन्सी ने भारत में 'गो गोवा गॉन' (2013) और 'घाटी' (2025) जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं की हैं। 

विज्ञापन
Aryan Khans rumoured Brazilian partner Larissa Bonesi trends amid Haryana vote row
आर्यन खान, लारिसा बोन्सी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारतीय जनता पार्टी पर हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने एक महिला की तस्वीर दिखा कर सवाल किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन मॉडल का क्या काम है? राहुल ने इस मॉडल का नाम नहीं बताया। हालांकि कुछ लोगों ने दावा किया कि यह मॉडल लारिसा बोन्सी हैं। 
विज्ञापन

यूजर्स के बीच फैली भ्रम की स्थिति
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गांधी ने दावा किया कि ब्राजील की एक मॉडल की तस्वीर का हरियाणा के मतदान केंद्रों पर कई नामों से कई बार इस्तेमाल किया गया। राहुल गांधी के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति फैल गई। कथित तौर पर महिला की पहचान ब्राजीलियाई लारिसा के रूप में हुई। इस वजह से कई यूजर्स ने आर्यन खान की कथित पार्टनर लारिसा बोन्सी को इस विवाद से गलती से जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Aryan Khans rumoured Brazilian partner Larissa Bonesi trends amid Haryana vote row
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ब्राजील की एक मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए - फोटो : एक्स
यूजर्स ने मॉडल को दी बधाई
राहुल गांधी की तरफ से आरोप लगाने के बाद, कई भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने बोन्सी की पोस्ट पर राजनीतिक घटनाक्रम का हवाला दिया और उन्हें बधाई दी। एक यूजर ने लिखा 'आप भारत में मशहूर हैं'। एक दूसरे यूजर ने लिखा 'भारतीय नागरिकता के लिए बधाई'। 
लारिसा बोन्सी ने सार्वजनिक रूप से इन कमेंट पर कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि उनके कुछ समर्थकों ने यह बताने की कोशिश की कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिनका जिक्र किया गया था, वह यह नहीं हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Larissa Bonesi (@larissabonesi)





विज्ञापन

लारिसा बोन्सी और लारिसा नेरी में हुई कंफ्यूजन
यह भ्रम लारिसा बोन्सी और एक दूसरी ब्राजीलियाई मॉडल, लारिसा नेरी, के नामों में समानता की वजह से हुई। नेरी ने कथित तौर पर कहा है कि राहुल गांधी ने जिनकी तस्वीर दिखाई थी वह उनकी है। 

लारिसा बोन्सी ने की छोटी भूमिकाएं
31 साल की लारिसा बोन्सी ने भारत में 'गो गोवा गॉन' (2013) और 'घाटी' (2025) जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं की हैं। 
कुछ दिनों पहले लारिसा बोन्सी आर्यन खान के साथ नजर आई थीं। इसके बाद दोनों के रिश्ते में होने की अफवाहें उड़ने लगीं। न तो लारिसा बोन्सी और न ही आर्यन खान ने अपने कथित रिश्ते पर कोई टिप्पणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed