फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aryan Khan Reacts On Globally Trends And Praise Of The Bads Of Bollywood Pays Gratitude To The Audience

Aryan Khan: ‘हारने और हार मानने में बहुत फर्क है’, ग्लोबली ट्रेंड हुआ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’; आर्यन ने जताई खुशी

Fri, 03 Oct 2025 04:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 03 Oct 2025 04:17 PM IST
सार

The Bads Of Bollywood Globally Trend: आर्यन खान के पहले शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। अब इस शो को मिल रहे प्यार पर आर्यन ने खास अंदाज में आभार जताया है।

विज्ञापन
Aryan Khan Reacts On Globally Trends And Praise Of The Bads Of Bollywood Pays Gratitude To The Audience
आर्यन खान और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का पहला शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रिलीज के बाद से लगातार चर्चाओं में है। यह शो ग्लोबली ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में भी शो को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही मिल रही हैं। ऐसे में अब शो को पूरी दुनिया से मिल रहे प्यार पर शो के निर्देशक आर्यन खान ने खुशी जताई है।

विज्ञापन

शो के किरदार के डायलॉग ने किया प्रोत्साहित
आर्यन खान ने एक आधिकारिक बयान जारी करके शो को पसंद किए जाने पर खुशी जताते हुए आभार जताया है। साथ ही उन्होंने शो के शुरू होने के सफर के बारे में भी बताया। आर्यन ने बताया कि कैसे मेहनत और कहानी कहने की कला ने उन्हें क्रिएटिव प्रक्रिया के दौरान जमीन से जुड़े रहने में मदद की। बयान में आर्यन की ओर से कहा गया कि जब भी चीजें मुश्किल होतीं, मेरे दिमाग में जरज की आवाज आती, 'हारने में और हार मानने में बहुत फर्क होता है।' पहले तो मुझे लगा कि यह प्रेरणा है, लेकिन जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि यह बस नींद की कमी और थकान थी। फिर भी इसी सोच ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और अब मेरे काम से लोगों को जो खुशी मिली है, उसे देखना मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला है। यही वजह है कि मैं जो करता हूं, वही करता हूं, यही बात मुझे कहानी कहने की ओर खींचती है।

विज्ञापन

जो मेरी कहानी थी, वो अब दर्शकों की है
आर्यन ने सीरीज को मिल रहे प्यार के बारे में आभार जताते हुए कहा कि दुनिया भर से मिल रहा प्यार अविश्वसनीय रहा है। यह शो कई देशों में ट्रेंड कर रहा है और टाइमलाइन पर रील्स, मीम्स और फैन थ्योरीज की भरमार है। जो मेरी कहानी के रूप में शुरू हुआ था, वह अब सचमुच दर्शकों का है। नेटफ्लिक्स की वजह से यह कहानी दुनिया भर के घरों तक पहुंच पाई है। जैसा कि जरज विनम्रता से कहते थे, ‘अब पहचाना?’

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः The Bads Of Bollywood: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का दूसरा सीजन आएगा या नहीं? शो के अभिनेता ने कर दिया साफ

ग्लोबली भी टॉप-5 की सूची में बना है शो
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रिलीज होने के बाद से न केवल नेटफ्लिक्स इंडिया की टॉप 10 सूची में पहले स्थान पर है, बल्कि दुनिया भर में शीर्ष 5 गैर-अंग्रेजी टीवी शो में भी अपनी जगह बनाए हुए है। शो में लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, बॉबी देओल, मोना सिंह, सहर बांबा, मनोज पाहवा और आन्या सिंह समेत तमाम सितारे प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed