फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth and Kamal Haasan Tribute to Music composer Deva after his death

कंपोजर देवा का निधन: श्रद्धांजलि देने पहुंचे रजनीकांत, सीएम विजय को लगा सदमा; राजकीय सम्मान से होगी विदाई

Sat, 17 Oct 2026 02:56 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 17 Oct 2026 02:56 PM IST
सार

Deva Passed Away: मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर देवा के निधन के बाद साउथ के कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता रजनीकांत उनके घर पर पहुंचे हैं।
 

विज्ञापन
Rajinikanth and Kamal Haasan Tribute to Music composer Deva after his death
रजनीकांत, देवा, विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर देवा का आज निधन हो गया है। उनका नाम देवनेसन चोकलिंगम था, मगर वह देवा के नाम से लोकप्रिय रहे। मशहूर संगीतकार देवा का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया है'। इस मौके कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन


सीएम विजय ने जताया दुख
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय दिवंगत संगीतकार देवा के घर पहुंचे हैं। अभिनेता ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी है और गहरा दुख व्यक्त किया है। तमिलनाडु सीएमओ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी एक बयान में कहा गया, 'तमिल सिनेमा के अनूठे संगीतकार थिरु देवा के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है और बहुत दुख हुआ है। उन्होंने अपने लोक गीतों से आम लोगों का दिल जीत लिया था। देवा, जिन्हें 'कलैममणि' सहित कई पुरस्कार मिले थे, उनका संगीत सफर और उनके गीत हमेशा फिल्म संगीत के इतिहास में जीवित रहेंगे। उनका जाना तमिल सिनेमा के लिए एक ऐसी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। मैं संगीतकार थिरु देवा के परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों, फिल्म उद्योग के साथियों और उनके संगीत प्रेमियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'
विज्ञापन

 

संगीतकार को मिलेगा राजकीय सम्मान
दिवंगत संगीतकार के सम्मान में, तमिलनाडु सरकार उन्हें राजकीय सम्मान देगी। तमिलनाडु सीएमओ ने कहा, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने घोषणा की है कि सरकार संगीतकार देवा की अंतिम यात्रा के दौरान उन्हें राजकीय सम्मान देगी।'

म्यूजिक कंपोजर देवा के निधन पर तमिलनाडु के मंत्री राजमोहन ने कहा, 'संगीतकार देवा का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर वेल्लोर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।'
 

रजनीकांत पहुंचे देवा के घर
सुपरस्टार रजनीकांत शनिवार को दिग्गज संगीतकार देवा के घर पहुंचे। रजनीकांत संगीतकार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। देवा के घर से सामने आई तस्वीरों में अभिनेता को दिवंगत संगीतकार को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचते हुए देखा जा सकता है। देवा ने सुपरस्टार की कई फिल्मों के लिए संगीत दिया था, जिनमें 'अन्नामलाई' (1992), 'बाशा' (1995) और 'अरुणाचलम' (1997) जैसी फिल्में शामिल हैं। 
 
Trending Videos

रजनीकांत ने परिवार वालों के साथ बिताया वक्त
सोशल मीडिया पर रजनीकांत का एक वीडियो वायरल है। इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता देवा के घर पहुंचे हैं। उन्होंने उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की है। उन्होंनें सबको सांत्वना भी दी है। उन्होंने देवा के आखिरी दर्शन भी किए हैं।

देवा ने बनाया रजनीकांत का 'टाइटल कार्ड'
देवा ने सुपरस्टार रजनीकांत के लिए वह मशहूर 'टाइटल कार्ड' संगीत तैयार किया था, जिसका इस्तेमाल आज भी अभिनेता की फिल्मों की शुरुआत में किया जाता है। ये कार्ड पिछले 34 वर्षों से रजनीकांत की हर फिल्म में दिखाया जा रहा है।
 

कमल हासन
अभिनेता कमल हासन, जिन्होंने दिवंगत संगीतकार के साथ काफी काम किया था, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरे प्यारे भाई देवा के निधन की खबर चौंकाने वाली है। वे एक जीवंत इंसान थे, जो हमेशा उत्साह और जोश से भरे रहते थे। उन्हें हंसी-मजाक और खुलकर हंसना बहुत पसंद था। 'अव्वई शनमुगी', 'पम्मल के. संबंधम' और 'पंचतंत्रम' जैसी फिल्मों में साथ काम करने के दौरान बिताए गए खुशनुमा पल याद आ रहे हैं। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।' 
 

पूर्व सीएम स्टालिन
दिग्गज संगीतकार को याद करते हुए तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने एक्स पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्टालिन ने लिखा, 'देवा के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा। देवा का दिल बहुत साफ और निश्छल था। वह ईर्ष्या, धोखे या चालाकी से कोसों दूर थे। उन्होंने 'गाना' शैली को मुख्यधारा के फिल्मी संगीत में लाने में अहम भूमिका निभाई। एक साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से चेन्नई आकर, वे दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के प्रमुख संगीत निर्देशकों में से एक बने और कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए। उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों के लिए संगीत दिया और उनकी सफलता में अहम योगदान दिया।'
 
 

कौन हैं देवा?
  • दिवंगत संगीतकार देवा ने मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम किया।
  • उन्होंने  400 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत दिया। 
  • उन्होंने तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों के लिए भी संगीत तैयार किया।
  • देवा का जन्म 20 नवंबर 1950 को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed