फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aruna Irani worked with Amitabh Bachchan in Bombay To Goa said he has acquired so much fame still he is same

Aruna Irani: अरुणा ईरानी ने बिग बी को लेकर किए दिलचस्प खुलासे, बोलीं- अमित जी अक्सर अकेले समय बिताते थे

Mon, 08 Apr 2024 10:28 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 08 Apr 2024 10:28 AM IST
सार


अरुणा ईरानी फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' में अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री उनके साथ अपने काम के अनुभव को साझा करते हुए कहती हैं, 'अमित जी को मैं तब से जानती हूं जब वे सुपर स्टार नहीं थे। उन दिनों भी वे सेट पर अकेले समय बिताना पसंद करते थे।

विज्ञापन
Aruna Irani worked with Amitabh Bachchan in Bombay To Goa said he has acquired so much fame still he is same
अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर अदाकारा अरुणा ईरानी आज बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा तक जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है, लेकिन उनके लिए बॉलीवुड में पहचान बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान अरुणा अपने पुराने दिनों याद करती नजर आईं। साथ ही साथ उन्होंने अमिताभ बच्चन के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


सेट पर अकेले समय बिताते थे अमिताभ 
अरुणा ईरानी फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' में अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री उनके साथ अपने काम के अनुभव को साझा करते हुए कहती हैं, 'अमित जी को मैं तब से जानती हूं जब वे सुपर स्टार नहीं थे। उन दिनों भी वे सेट पर अकेले समय बिताना पसंद करते थे। वे शूटिंग समाप्त करके अपने कमरे में चले जाते थे। सेट पर उनका व्यवहार कभी भी मुझे मिलनसार नहीं लगा।' 
विज्ञापन


Kangana Ranaut: बीफ खाने की खबरों पर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- छवि खराब करने वाली ऐसी रणनीतियां काम नहीं आएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


सफलता के बाद भी नहीं बदले अमिताभ 
अरुणा ईरानी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'अमिताभ बच्चन आज इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन उनके व्यवहार में जरा भी बदलाव नहीं आया है। चाहे वे कितने ही व्यस्त क्यों न हो अगर आप उनको कॉल करते हैं, तो वे कैसे भी समय निकाल कर आपको कॉल जरूर करते हैं। मैं अक्सर कहती हूं अगर उन जैसी सफलता मुझे मिली रहती तो शायद मैं बदल गई होती।'

Game Changer: 'वेट्टैयन' और 'देवरा' से पर्दे पर टकराएगी राम चरण की 'गेम चेंजर'? चर्चाओं का बाजार गर्म

राजेश खन्ना रखते थे अरुणा का ख्याल 
अरुणा ईरानी दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ भी काम कर चुकी हैं। 'रोटी कपड़ा और मकान' स्टार राजेश खन्ना के बारे में बात करती हुई अरुणा कहती हैं, 'लोग राजेश खन्ना से डरते थे, लेकिन मैं नहीं डर्टी थी। वे मुझे बेन कह कर बुलाते थे। राजेश खन्ना अक्सर मुझे कहते थे ऐ बेन, चलो खाना खाने टाइम हो गया। वे एक बेहतरीन इंसान थे।' 400 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी अरुणा टेलीविजन जगत में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। वे 'देश में निकला होगा चांद', 'मेहंदी तेरे नाम की', 'तुम बिन जाऊं कहां' और 'जमीन से आसमान तक' जैसे सीरियल में अहम किरदार निभा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed