फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Feroz Khan Shares Emotional Video On Mahabharat fame actor Pankaj Dheer Death

'बहुत याद आओगे दोस्त', पंकज धीर को याद कर रो पड़े फिरोज; बताया स्कूल से 'महाभारत' तक साथ रहे

Wed, 15 Oct 2025 07:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Oct 2025 07:28 PM IST
सार

Arjun Feroz Khan On Pankaj Dheer Death: अभिनेता पंकज धीर नहीं रहे। उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे कैंसर से जूझ रहे थे। अभिनेता के निधन पर एक्टर फिरोज खान ने दुख जताया है। उन्होंने इमोशनल वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Arjun Feroz Khan Shares Emotional Video On Mahabharat fame actor Pankaj Dheer Death
फिरोज खान-पंकज धीर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार निभाकर मशहूर हुए पकंज धीर का निधन हो गया है। वे कैंसर से जूझ रहे थे। मुंबई के विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें आखिरी विदाई देने सलमान खान, अरबाज खान सहित कई सितारे पहुंचे। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले एक्टर फिरोज खान ने पंकज के निधन पर दुख जताते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन


पंचतत्व में विलीन हुए पंकज धीर, विदाई देने पहुंचे सलमान-अरबाज; पिता के अंतिम सफर पर मां से लिपटकर रोए निकितिन
विज्ञापन


रुंधे गले से दोस्त को किया याद
साझा किए गए वीडियो में फिरोज खान कह रहे हैं, 'बहुत दुख के साथ मुझे कहना पड़ रहा है, मेरे बहुत अच्छे दोस्त पंकज  धीर हमें छोड़कर चले गए। वह जेंटलमैन थे। वे जब भी हमारे आसपास होते थे, हमेशा मुस्कुराते थे। आपको बहुत मिस करूंगा पीडी। आप जैसे लोग बहुत दुर्लभ होते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के दिनों से साथ रहे
फिरोज खान ने आगे कहा, 'आपने हमेशा सहयोग किया। हम साथ में क्रिकेट खेलने जाते थे। स्कूल के दिनों से 'महाभारत' तक हमने साथ काम किया। लव यू पीडी। हमेशा याद आएगी तुम्हारी'। दोस्त के लिए यह शब्द कहते हुए फिरोज खान का गला रुंध गया।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ARJUN FEROZ KHAN (@arjunferoz)


फिल्मों में भी किया था काम
पंकज धीर 68 वर्ष के थे। पंकज धीर का निधन कैंसर की वजह से हुआ। कुछ समय पहले उन्होंने कैंसर को हराया था, लेकिन कुछ समय के बाद उनका कैंसर फिर से लौट आया। वो पिछले काफी समय से इसी के चलते बीमार चल रहे थे। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया था, जिनमें 'सनम बेवफा', 'बादशाह' जैसी फिल्में और 'चंद्रकांता', 'ससुराल सिमर का' जैसे टीवी शो शामिल हैं। धीर ने एक निर्देशक के रूप में भी काम किया और 'माय फादर गॉडफादर' नाम की फिल्म का निर्देशन किया। उन्होंने 'अभिनय एक्टिंग एकेडमी' की स्थापना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed