पंचतत्व में विलीन हुए पंकज धीर, विदाई देने पहुंचे सलमान-अरबाज; पिता के अंतिम सफर पर मां से लिपटकर रोए निकितिन
Pankaj Dheer Funeral: लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार निभाकर मशहूर हुए पकंज धीर का निधन हो गया है। वे कैंसर से जूझ रहे थे। पंकज धीर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। पिता को आखिरी विदाई देते हुए बेटे निकितिन टूट गए।
विस्तार
बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। पंकज का निधन बुधवार (15 अक्तूबर) सुबह 11:30 बजे हुआ। अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया। अभिनेता को आखिरी विदाई देने इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे। पिता के अंतिम संस्कार में पकंज धीर के बेटे व एक्टर निकितिन बुरी तरह टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान खान
फिल्म इंडस्ट्री के तमाम चर्चित सितारे पंकज धीर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। सलमान खान भी पंकज धीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचें। उनकी आंखों में दुख साफ नजर आया।
अभिनेता अरबाज खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पंकज धीर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं।
पंकज धीर के अंतिम संस्कार में निकितिन धीर भावुक हो गए। पिता को आखिरी विदाई देते हुए वे टूट चुके हैं। इस दौरान करीबी और परिचितों ने निकितिन को संभाला। सलमान खान भी उन्हें गले लगाकर संबल देते दिखे।
पंकज धीर के आखिरी दर्शन को पहुंचीं हेमा मालिनी
अभिनेता पंकज धीर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई हैरान है। तमाम सितारे पंकज धीर के आखिरी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दिग्गज अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी भी पंकज धीर के परिवार से मिलने पहुंचीं।
पंकज धीर के आखिरी विदाई में पहुंचे मुकेश ऋषि
दिग्गज एक्टर पंकज धीर के अंतिम संस्कार में अभिनेता मुकेश ऋषि भी पहुंचे हैं।
कुशाल टंडन और पुनीत इस्सर भी पहुंचे
पंकज धीर के अंतिम संस्कार में एक्टर कुशाल टंडन भी उन्हें विदा करने पहुंचे। इसके अलावा 'महाभारत' में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले एक्टर पुनीत इस्सर भी पंकज धीर के आखिरी दर्शन को पहुंचे। पंकज धीर के अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान खान और कुशाल टंडन एक-दूसरे से गले मिलते दिखे।
मीका सिंह भी पंकज धीर के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं।