{"_id":"66f6c15388f6ee116e0871b3","slug":"archana-puran-singh-shared-she-rejected-lots-of-movies-because-comedy-show-because-of-busy-schedule-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Archana Puran Singh: कॉमेडी शो की वजह से अर्चना ने ठुकराई कई फिल्में, कहा- उन्हें छोड़ने का कोई अफसोस नहीं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Archana Puran Singh: कॉमेडी शो की वजह से अर्चना ने ठुकराई कई फिल्में, कहा- उन्हें छोड़ने का कोई अफसोस नहीं
Fri, 27 Sep 2024 08:04 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:04 PM IST
सार
अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में जिक्र किया की कपिल शर्मा शो की वजह से उन्होंने कई फिल्मों को छोड़ दिया था। हालांकि, उन्हें मिल रही परियोजनाओं को छोड़ने का कोई दुख नहीं है।
विज्ञापन
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @archanapuransingh
विस्तार
अर्चना पूरन सिंह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का अहम हिस्सा हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के साथ काम फिर से शुरू कर दिया है। साथ ही वह लगभग चार साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वह राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी के साथ फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने जिक्र किया कि ‘द कपिल शर्मा शो’ के डिमांडिंग शेड्यूल की वजह से उन्हें इतना लंबा ब्रेक लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्मों के ऑफर भी मिल रहे हैं, उनमें से एक प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की तरफ से भी है।
कॉमेडी शो की वजह से ठुकराईं कई फिल्में
अभिनेत्री ने साझा किया कि कॉमेडी शो की वजह से ही उन्होंने कई परियोजनाएं ठुकराई हैं। अब, जब शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा है, तो यह उनके लिए राहत की बात है, क्योंकि वह फिर से अपने काम को एक्सप्लोर कर रही हैं और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का हिस्सा बनकर खुश हैं।
Saif Ali Khan: सैफ ने पुश्तैनी घर को म्यूजियम में बदलने की अटकलों पर लगाया विराम, बताया दिल के बेहद करीब
विज्ञापन
फिल्मों में वापसी से खुश हैं अर्चना
बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने साझा किया और कहा, जब हम टेलीविजन पर थे, तो हमें कोई ब्रेक नहीं मिलता था। हमें बार-बार एपिसोड करने में मजा आता था और हमें बहुत अभ्यास करने को मिलता था। पूरी टीम हमेशा उत्साहित रहती थी, लेकिन मुझे कई फिल्मों के ऑफर ठुकराने पड़े। अब मैं खुश हूं कि मेरे पास फिल्मों को स्वीकार करने का समय है।’
फिल्में ठुकराने का अर्चना को नहीं है अफसोस
अर्चना ने इस दौरान यह भी कहा कि ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग विदेशों में होती थी और अगर मुंबई में होती भी थी तो उन्हें मना करना पड़ता क्योंकि कपिल के शो की शूटिंग हफ्ते में दो या तीन बार होती थी। साथ ही अभिनेत्री ने यह कहा कि उन्हें फिल्में ठुकराने का कोई अफसोस नहीं है।
Binny And Family Review: नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने में सफल रहे संजय त्रिपाठी, अंजनी को मिला पंकज कपूर का साथ