{"_id":"65cb6d730b7c68481409c91d","slug":"arbaaz-khan-wife-sshura-khan-reveals-her-instagram-account-got-hacked-last-week-see-makeup-artist-post-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sshura Khan: अरबाज खान की पत्नी शूरा का इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया था हैक, पोस्ट साझा कर किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sshura Khan: अरबाज खान की पत्नी शूरा का इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया था हैक, पोस्ट साझा कर किया खुलासा
Tue, 13 Feb 2024 07:04 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Tue, 13 Feb 2024 07:04 PM IST
सार
अरबाज की पत्नी शूरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था।
विज्ञापन
अरबाज खान और शूरा खान
- फोटो : social media
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री की नई नवेली जोड़ी अरबाज खान और शूरा खान अपने निकाह के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। अरबाज खान ने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह कर फैंस को चौंका दिया था। शादी के बाद से ही दोनों सितारे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में अरबाज की पत्नी शूरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था।
शूरा का इंस्टाग्राम हुआ बहाल
शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट साझा कर बताया कि उनका अकाउंट हाल ही में हैक हो गया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'सभी को नमस्कार, पिछले हफ्ते मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से छेड़छाड़ हो गई थी और यह बेहद दुखद था। मैंने अपना हैक अकाउंट को बहाल कराने के लिए अपनी दोस्त शैली भूत्रा की मदद ली। मैं उन सभी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।'
यह भी पढ़ें: Dashmi: 'दशमी' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंची पूरी टीम, रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
हैक होने से पहले साझा की थीं ये तस्वीरें
शूरा खान ने पांच फरवरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीन तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया। इन तस्वीरों में वे अपने पति अरबाज खान के साथ नजर आईं। तस्वीरों में अरबाज और शूरा एक-दूसरे की आंखों में रोमांटिक अंदाज में दिखे। सोशल मीडिया पर उनकी ये रोमांटिक तस्वीरें खूब वायरल हुईं।
तस्वीरें साझा कर फैंस को दी थी जानकारी
शूरा खान बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट हैं। दोनों सितारों की शादी मुंबई में अर्पिता खान के घर पर हुई थी। शादी के बाद अरबाज और शूरा ने एक-साथ अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थीं। तस्वीरों में दूल्हा और दुल्हन दोनों अपने खास दिन पर मैचिंग ऑउटफिट पहने नजर आए थे। तस्वीरें के साथ कैप्शन में लिखा, 'हम दोनों को हमारे विशेष दिन पर आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है।'
यह भी पढ़ें: Lahore 1947: 'लाहौर 1947' में प्रीति-सनी के साथ यह भूमिका निभाएंगी शबाना आजमी, राजकुमार संतोषी ने किया खुलासा