फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   AR Rahman joins forces with OpenAI CEO Sam Altman for his AI project Secret Mountain

AR Rahman: एआर रहमान ने की ओपनएआई के CEO से मुलाकात, 'सीक्रेट माउंटेन' पर की चर्चा

Fri, 25 Jul 2025 12:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 25 Jul 2025 12:17 PM IST
सार

AR Rahman Meets Sam Altman: एआर रहमान ने हाल ही में ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन से मुलाकात की है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने सैम से किस मुद्दे पर बात की है।

विज्ञापन
AR Rahman joins forces with OpenAI CEO Sam Altman for his AI project Secret Mountain
एआर रहमान, सैम ऑल्टमैन - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के बेहतरीन म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने हाल ही में ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन से मुलाकात की है। उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने ऑल्टमैन से भारतीय रचनाकारों को सशक्त बनाने के तरीकों पर बातचीत की। 
विज्ञापन

शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर साझा की गई अपनी पोस्ट में, रहमान ने ऑल्टमैन को टैग किया और बताया कि वह अपने अपकमिंग वर्चुअल ग्लोबल बैंड प्रोजेक्ट 'सीक्रेट माउंटेन' पर बातचीत कर रहे थे। इसका मकसद आवाज और कोड को मिलाकर एक प्रोजेक्ट बनाना है।
विज्ञापन


रहमान ने सैम ऑल्टमैन के साथ तवीर शेयर की 
रहमान ने सोशल मीडिया पर कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए दोनों की तस्वीर शेयर की और लिखा 'सैम से उनके कार्यालय में मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमने अपने वर्चुअल ग्लोबल बैंड 'सीक्रेट माउंटेन' पर चर्चा की। इसके अलावा पीढ़ीगत चुनौतियों का समाधान करने पर बात की। हमने इस पर भी बात की कि एआई टूल्स का इस्तेमाल करके कैसे आगे बढ़ा जाए।'

यह खबर भी पढ़ेंWorld Embryologist Day: प्रीति जिंटा से लेकर फराह खान तक, आईवीएफ के जरिए ये सेलेब्स बने माता-पिता

AR Rahman joins forces with OpenAI CEO Sam Altman for his AI project Secret Mountain
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
एआर रहमान ने शेयर किया वीडियो
14 फरवरी 2024 को एआर रहमान ने यूट्यूब पर लगभग पांच मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया। इसका शीर्षक था 'इंट्रोडक्शन सीक्रेट माउंटेन'। यह वीडियो रहमान की योजना का एक संकेत था। वीडियो की शुरुआत इस तरह हुई, 'अरे, मैं लूना हूं, मैं आपको एक कहानी सुनाती हूं।' वीडियो में मेटावर्स दुनिया में उन्नत कहानी कहने के जरिए नवाचार का संकेत दिया गया। वीडियो में एक युवती को सीक्रेट माउंटेन की दुनिया में ले जाया जाता है, जहां उसकी मुलाकात अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के अलग-अलग संगीत पात्रों से होती है।

एआर रहमान की योजना
रहमान ने अपनी वेबसाइट पर बताया 'मैं जानबूझकर दोहराव से बचता हूं। एआई एक शुरुआत हो सकती है लेकिन इंसानी रचनात्मकता अपूरणीय है।' इस परियोजना के जरिए, वह आयरलैंड, चीन, अफ्रीका और भारत सहित दुनिया भर के गायकों और मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाएंगे और दिखाएंगे कि संगीत भौगोलिक सीमाओं को कैसे पार कर सकता है। इस परियोजना का नाम 'मेटा बैंड' है।

रहमान के बारे में
ए आर रहमान दो बार के ऑस्कर विजेता हैं। वह दो-भाग वाली रामायण फिल्म के संगीत पर काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। रहमान ने डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए ऑस्कर जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed