आज पूरी दुनिया में 'विश्व भ्रूणविज्ञानी दिवस' मनाया जा रहा है। साल 1978 में आज ही के दिन आईवीएफ की मदद से सबसे पहले बच्चे का जन्म हुआ था। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि वह कौन से बॉलीवुड सेलेब्स हैं जो आईवीएफ या सरोगेसी के जरिए मां-बाप बने हैं।
2 of 6
फराह खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
फराह खान
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने साल 2008 में तीन बच्चों, जार, दिवा और आन्या को जन्म दिया। वह 43 साल की उम्र में आईवीएफ की मदद से मां बनीं। फराह खान ने साल 2004 में फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर से शादी की थी। वह प्राकृतिक तरीके से मां नहीं बन पाईं। इसके बाद उन्होंने मां बनने के लिए आईवीएफ का सहारा लिया।
3 of 6
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@realpz
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा बॉलीवुड की उन हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने आईवीएफ अपनाया है। प्रीति जिंटा ने 2021 में आईवीएफ उपचार का विकल्प चुना और अपने पति जीन गुडइनफ के साथ जुड़वां बच्चों, जय और जिया को जन्म दिया। उन्होंने 2016 में लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में जीन गुडइनफ से शादी की थी।
यह खबर भी पढ़ें: Saiyaara: कितना पढ़े-लिखे हैं अनीत और अहान, डेब्यू करने से पहले क्या करते थे काम; यहां जानें
4 of 6
किरण राव आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @roadyness
किरण राव
आमिर खान की पूर्व पत्नी और फिल्म निर्माता किरण राव भी आईवीएफ सरोगेसी के जरिए 2011 में मां बनीं थीं। उनके बेटे का नाम आजाद है। बताया जाता है कि उन्होंने पांच साल तक प्राकृतिक रूप से मां बनने की कोशिश की थी। किरण राव ने साल 2005 में आमिर खान के साथ शादी की थी। दोनों 2021 में तलाक के जरिए अलग हो गए।
5 of 6
गौरी खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@gaurikhan
गौरी खान
फिल्म निर्माता गौरी खान भी उन बॉलीवुड हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने आईवीएफ सरोगेसी अपनाया। गौरी खान पहले दो बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान की मां बन चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने आईवीएफ सरोगेसी की मदद ली। इसके बाद उनके बेटे अबराम खान का जन्म हुआ।