{"_id":"65f945f0e7be243f040c4ffa","slug":"ar-murugadoss-talks-about-his-movie-with-salman-khan-produced-by-sajid-nadiadwala-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"AR Murugadoss: सलमान खान की अगली फिल्म में होगा एक्शन का धमाल, निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
AR Murugadoss: सलमान खान की अगली फिल्म में होगा एक्शन का धमाल, निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने किया खुलासा
Tue, 19 Mar 2024 01:34 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:34 PM IST
सार
एक बातचीत के दौरान एआर मुरुगादॉस ने फिल्म को लेकर दिलचस्प जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने खुलासा किया कि शिवा कार्तिकेयन के साथ अपनी फिल्म का काम पूरा करने के बाद वे सलमान खान की फिल्म पर काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
सलमान खान, एआर मुरुगादॉस
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
सलमान खान ने जब से अपनी अगली फिल्म का एलान किया है, प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान मशूहर निर्देशक एआर मुरुगादॉस संभाल रहे हैं। वहीं, इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला करेंगे। बीते दिनों सलमान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फिल्म के बारे में जानकारी साझा कर खुशी जताई थी। अब एआर मुरुगादॉस ने फिल्म के बारे में जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
कब से शुरू करेंगे शूटिंग?
हाल ही में एक बातचीत के दौरान एआर मुरुगादॉस ने फिल्म को लेकर दिलचस्प जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने खुलासा किया कि शिवा कार्तिकेयन के साथ अपनी फिल्म का काम पूरा करने के बाद वे सलमान खान की फिल्म पर काम शुरू करेंगे। इसके अलावा निर्देशक ने कहा कि सलमान खान की आगामी फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। साथ ही इसमें इमोशंस का भी डोज होगा और यह एक मजबूत सामाजिक संदेश देगी।
विज्ञापन
Thalapathy Vijay: दलपति विजय को देख बेकाबू हुए प्रशंसक, दीदार के चक्कर में चकानाचूक कर डाली अभिनेता की कार
विज्ञापन
दर्शकों को मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज
कहा जा सकता है कि आगामी फिल्म में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलेगा। साथ ही साउथ निर्देशक के साथ सलमान खान भी फैंस के लिए कुछ नया और शानदार पेश करते नजर आएंगे। इसे लेकर फैंस के बीज उत्साह है और इस फिल्म का वे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी बाकी स्टारकास्ट और जानकारियों पर उनकी नजर है।
View this post on Instagram
Katrina Kaif: शाम कौशल ने बांधे बहू के तारीफों के पुल, बोले- लोग अब मुझे कैटरीना के ससुर के नाम से बुलाते हैं
धमाल करेंगे भाईजान
साउथ निर्देशकों के साथ बॉलीवुड कलाकारों की लगातार चांदी हो रही है। बीते वर्ष शाहरुख खान ने एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' से बॉक्स ऑफिस हिला डाला। फिर संदीप रेड्डी वंगा के साथ रणबीर कपूर 'एनिमल' लेकर आए और इसका कलेक्शन सभी को मालूम है। अब सलमान खान भी साउथ निर्देशक के साथ अगली फिल्म करने जा रहे हैं। फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बंधी हुई हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का बजट काफी भारी-भरकम होगा।
Vicky Kaushal: शाहरुख की 'डंकी' में कैसे मिला था विक्की को रोल? अभिनेता ने बिना स्क्रिट पढ़े साइन की थी फिल्म