फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aquaman star Jason Momoa in promo of Team India South Africa tour called Indian players superheroes

Jason Momoa: 'जीत के लिए लगा देते हैं जान', एक्वामैन स्टार जेसन मोमोआ ने भारतीय खिलाड़ियों को बताया सुपरहीरो

Wed, 20 Dec 2023 02:54 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 02:54 PM IST
सार

एक्वामैन सुपरस्टार जेसन मोमोआ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंची टीम इंडिया के साथ हो रह इस मुकाबले को सुपरहीरो लीग बता रहे हैं।

विज्ञापन
Aquaman star Jason Momoa in promo of Team India South Africa tour called Indian players superheroes
जेसेन मोमोआ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। मंगलवार को दोनों देशों के बीच खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराकर मुकाबले में 1-1 से बराबरी कर ली, जिसके बाद से वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर स्टार स्पोर्ट्स ने एक प्रोमो में जेसन मोमोआ नजर आ रहे हैं, जो इस समय अपनी फिल्म 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 

विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बताया सुपरहीरो
गौरतलब है कि स्टार स्पोर्ट्स भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो रहे तीनों फॉर्मेट के मुकाबले का आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर हैं, जिसके प्रोमो में जेसन मोमोआ की मौजूदगी से फैंस में इन मुकाबले को उत्साह को और बढ़ाने की कोशिश की गई है। एक्वामैन सुपरस्टार जेसन मोमोआ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंची टीम इंडिया के साथ हो रह इस मुकाबले को सुपरहीरो लीग बता रहे हैं। प्रोमों में जेसन टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सुपरहीरो के रूप में परिभाषित करते हुए कह रहे हैं कि सुपरहीरो वो होता है, जो मजबूती से हर मुकाबले के लिए तैयार हो। हार सामने दिखे तो वह जीत की किरण लेकर सामने आए। हर बार गिरने के बाद भी वह कभी हार न माने और हर बार मजबूती के साथ खड़ा हो। वह बस जीतना चाहे और जीत के लिए अपनी जान लगा दें। 
Aquaman 2: सेंसर बोर्ड में फंसा 'एक्वामैन 2' का इंडियन वर्जन, 21 दिसंबर नहीं, अब इस दिन होगा भारत में रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन

3डी और आईमैक्स 3डी में रिलीज होगी एक्वामैन 
बता दें कि जेसन मोमोआ 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' में एक्वामैन की भूमिका है। यह 2018 में आई एक्वामैन फिल्म का अगला पार्ट है। इसे वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स ने बनाया है। भारत में यह फिल्म 22 दिसंबर को 3डी और आईमैक्स 3डी में रिलीज होगी। गौरतलब सुपरहीरो मूवी की लिस्ट में 'एक्वामैन' की भी फैन फालोइंग बड़े पैमाने पर है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
Spirit: 'एनिमल' से भी भव्य होगी प्रभास की 'स्पिरिट', प्रोडक्शन डिजाइनर सुरेश सेलवाराजन ने किए कई खुलासे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed