फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aquaman and the Lost Kingdom stuck in Censor Board Know new released date of movie in India

Aquaman 2: सेंसर बोर्ड में फंसा 'एक्वामैन 2' का इंडियन वर्जन, 21 दिसंबर नहीं, अब इस दिन होगा भारत में रिलीज

Wed, 20 Dec 2023 03:12 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 03:12 PM IST
सार

जेसन मोमोआ स्टारर फिल्म 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' भारत में अपने डब वर्जन के साथ तीन भाषा हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होनी थी।

विज्ञापन
Aquaman and the Lost Kingdom stuck in Censor Board Know new released date of movie in India
Aquaman 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेसन मोमोआ स्टारर फिल्म 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' की रिलीज को भारत में रोक दिया गया है। अब यह फिल्म अपने अंग्रेजी वर्जन के साथ भारत में रिलीज नहीं होगी। बता दें कि भारत में यह फिल्म अपने डब वर्जन के साथ तीन भाषा हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह गुरुवार 21 दिसंबर को रिलीज न होकर शुक्रवार यानी 22 दिसंबर को थिएटर में आएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

3डी और आईमैक्स 3डी में  होगी रिलीज 
रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म के डब वर्जन को सेंसर बोर्ड ने अभी तक नहीं देखा है, जिसके चलते इसकी रिलीज डेट को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें कि 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' साल 2018 में आई 'एक्वामैन' का अगला पार्ट है, जिसे वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स ने बनाया है। भारत में यह फिल्म 3डी और आईमैक्स 3डी में रिलीज होगी। 
Jason Momoa: 'जीत के लिए लगा देते हैं जान', एक्वामैन स्टार जेसन मोमोआ ने भारतीय खिलाड़ियों को बताया सुपरहीरो

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी कॉमिक्स की पहली फिल्म थी एक्वामैन 
बता दें कि 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' डीसी कॉमिक्स की पहली फिल्म एक्वामैन का दूसरा पार्ट है। साल 2018 में रिलीज हुई 'एक्वामैन' को दर्शकों ने काफी पंसद किया था। फिल्म के सभी किरदार के फैंस दीवाने हो गए थे। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जबर्दस्त कामयाबी हासिल की थी और डीसी कॉमिक्स के प्रशंसक तभी से इसके सीक्वल के इंतजार में थे, जो जल्द ही खत्म होने वाला है।
Animal: एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भूषण कुमार को बताया 'भाई', बोले- टी-सीरीज मेरे घर जैसा है

विज्ञापन

एक्वामैन एंड द लास्ट किंगडम का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार
गौरतलब है कि ‘एक्वामैन एंड द लास्ट किंगडम’ की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा था। मेकर्स दुनियाभर के अपने फैंस की इच्छा को पूरा करने के लिए तैयार हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में जबरदस्त वीएफक्स का इस्तेमाल किया गया है। अब देखते हैं यह फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।  
Spirit: 'एनिमल' से भी भव्य होगी प्रभास की 'स्पिरिट', प्रोडक्शन डिजाइनर सुरेश सेलवाराजन ने किए कई खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed