kiran rao: अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' के अलावा, इस दूसरी फिल्म को ऑस्कर का असल दावेदार मानती हैं किरण राव
पिछले साल रिलीज हुई किरण राव निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' को दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक की सराहना मिली। फिल्म की कहानी महिलाओं के लिए बनाई गई कुप्रथाओं पर बात करती है। फिल्म के मुख्य किरदारों का जीवन कैसे इन कुप्रथाओं के कारण मुश्किल में पड़ जाता है, इसी विषय के ईद-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। इस साल भी किरण राव की यह फिल्म चर्चा में हैं। यह फिल्म ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजी गई। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किरण राव ने अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' पर बात की। लेकिन इस इंटरव्यू में उन्हें एक चौंकाने वाली बात कही।
दूसरी फिल्म को भी माना ऑस्कर का दावेदार
भारत की तरफ से जरूर किरण राव की फिल्म ऑस्कर में गई है। इस बात से वह खुश भी हैं। लेकिन उनका मानना है कि उनकी फिल्म के अलावा पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' भी ऑस्कर की दावेदार है। किरण कहती हैं, 'कॉस फिल्म फेस्टिवल में पायल की फिल्म बहुत सराही गई, साथ ही फिल्म को अवॉर्ड भी मिला। इस उपलब्धि के बाद मुझे लगता है कि ऑस्कर के लिए भी पायल की फिल्म सही दावेदार है।' वैसे तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट ऑस्कर' के लिए नॉमिनेट नहीं हो पाई है। लेकिन हो सकता है कि यह फिल्म इंडिपेंडेंट एंट्री के तौर पर ऑस्कर में शामिल हो जाए।
महिला निर्देशकों के लिए खुली है राह
इस साल सिर्फ किरण राव की ही फिल्म ऑस्कर में नहीं गई है। इसके अलावा ब्रिटेन की तरफ से संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' भी ऑस्कर की रेस में है। पायल, संध्या और खुद की फिल्म का ऑस्कर में शामिल होना, किरण की नजर में एक बड़ा बदलाव है। वह एक इंटरव्यू में कहती हैं, 'यह भारत की महिलाओं के लिए एक खास क्षण है। हमारा समय आ चुका है। मुझे उम्मीद है कि आगे भी भारत की तरफ से बेहतरीन कहानी वाली फिल्में सामने आएंगी, जिनका निर्देशन महिलाओं के द्वारा किया जाएगा।'
आगे भी अलग कहानियों पर करेंगी काम
किरण राव के अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन 'लापता लेडीज' जैसी बेहतरीन और सोशल मैसेज वाली फिल्म बनाने के बाद आगे भी वह अलग किस्म की कहानियों पर काम करने की इच्छुक हैं।