फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   AP police summons Ram Gopal Varma for questioning in connection with posting morphed photographs of CM Naidu

Ram Gopal Varma: सीएम नायडू की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ मामले में निर्देशक को पुलिस ने भेजा नोटिस, होगी पूछताछ

Wed, 13 Nov 2024 01:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 13 Nov 2024 01:00 PM IST
सार

निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की मॉर्फ्ड तस्वीरें कथित रूप से सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब आंध्र प्रदेश पुलिस ने निर्देशक को नोटिस भेजा है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
AP police summons Ram Gopal Varma for questioning in connection with posting morphed photographs of CM Naidu
राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@rgvzoomin

विस्तार

निर्देशक राम गोपाल वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण सहित तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं की छेड़छाड़ की गई तस्वीरें कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इस मामले में निर्देशक को नोटिस भेजा गया है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आंध्र प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की मॉर्फ्ड तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में बुधवार को फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया।

विज्ञापन

इस दिन पुलिस के सामने होंगे पेश
प्रकाशम जिला पुलिस की एक टीम आज बुधवार को हैदराबाद में रागोपाल वर्मा के जुबली हिल्स आवास पर पहुंची। इस दौरान टीम ने सुबह 10 बजे के आसपास निर्देशक को व्यक्तिगत रूप से नोटिस दिया और 19 नवंबर को मद्दीपाडु पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा।
Coolie Release: 'कुली' की रिलीज डेट का हुआ खुलासा! अगले साल इस दिन दस्तक देगी लोकेश कनगराज-रजनीकांत की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में शामिल होंगे निर्देशक
प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक एआर दामोदर ने कहा, 'हमने राम गोपाल वर्मा को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए नोटिस दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद वर्मा ने पुलिस को सूचित किया कि वे जांच में शामिल होंगे। 11 नवंबर को प्रकाशम जिला पुलिस ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर मॉर्फ्ड तस्वीरों को पोस्ट करने के लिए निर्देशक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
R Sharath Jois Death: मशहूर योग गुरु शरत जोइस का निधन, 53 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

निर्देशक पर लगा ये आरोप
रोमगोपाल वर्मा पर विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला मद्दीपाडु के रामलिंगम (45) से प्राप्त शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। इसमें उन्होंने रामगोपाल वर्मा पर सोशल मीडिया का उपयोग कर नायडू और उनके परिवार, जिसमें उनके बेटे लोकेश और बहू ब्राह्मणी भी शामिल हैं, के खिलाफ अपमानजनक कंटेंट प्रसारित करने का आरोप लगाया था।
Kanguva: कंगुवा की एडवांस बुकिंग ने दिया संकेत, हिट होगी साउथ के सुपरस्टार सूर्या-बॉबी देओल की ये फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed