फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Suriya Bobby Deol Film Kanguva Advance Booking signal of strong performance

Kanguva: कंगुवा की एडवांस बुकिंग ने दिया संकेत, हिट होगी साउथ के सुपरस्टार सूर्या-बॉबी देओल की ये फिल्म

Wed, 13 Nov 2024 01:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 13 Nov 2024 01:29 PM IST
सार

कल तमिल अभिनेता सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' रिलीज होने वाली है। अब तक फिल्म की जो एडवांस बुकिंग हुई, उससे लग रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे भी खूब कमाई करने वाली है। 
 

विज्ञापन
Suriya Bobby Deol Film Kanguva Advance Booking signal of strong performance
अभिनेता सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' - फोटो : इंस्टाग्राम-@actorsuriya

विस्तार

अभिनेता सूर्या दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े नाम हैं, वह अपनी अलग कहानियों वाली फिल्मों के लिए दर्शकों के बीच प्रसिद्ध रहे हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'कंगुवा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। अभी तक इस फिल्म की अच्छी खासी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। 

विज्ञापन

अब तक 9.23 करोड़ की हुई एडवांस बुकिंग
कल यानी 14 नवंबर 2024 को सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक लंबे समय से बेताब हैं, यही कारण है कि 'कंगुवा' की अब तक 9.23 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कल जब फिल्म थिएटर में रिलीज होगी, तो यह तय है कि पूरा हॉल लोगों से भरा होगा। वैसे 'कंगुवा' फिल्म के मेकर्स ने कुछ समय पहले दावा भी किया है कि उनकी फिल्म 2000 करोड़ रुपए कमाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिट होने के हैं यह संकेत 
जिस तरह से सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' की एडवांस बुकिंग हुई है, उससे संकेत मिल रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे भी अच्छी कमाई करेगी। एडवांस बुकिंग के कारण रिलीज से पहले ही सूर्या की 'कंगुवा' ने अपने हिट होने की संभावनाओं को बढ़ा दिया। 

विज्ञापन

Suriya Bobby Deol Film Kanguva Advance Booking signal of strong performance
सूर्या और बॉबी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

सूर्या और बॉबी की स्टार पावर का कमाल 
फिल्म की यह एडवांस बुकिंग सूर्या के स्टारडम के कारण हुई है। साथ ही बॉबी देओल की प्रसिद्धि ने भी इसमें अहम रोल निभाया है। सूर्या तो दक्षिण भारत और देश के बाकी हिस्सों में अपनी उम्दा कहानी वाली फिल्मों के लिए जाने ही जाते हैं। वहीं जब से बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' रिलीज हुई तब से उनकी पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ गई है। इसमें उन्होंने विलेन का रोल किया था। इसके बाद से ही दर्शक उन्हें नकारात्मक भूमिकाओं में और भी ज्यादा देखना चाहते हैं। फिल्म 'कंगुवा' में भी वह विलेन के तौर पर भी नजर आएंगे, यह बॉबी देओल की साउथ में पहली फिल्म है। 'कंगुवा' की कहानी की बात की जाए तो इसमें एक योद्धा का संघर्ष दिखाया गया है, योद्धा की भूमिका में सूर्या हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed