प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: सितारों ने दी बधाई; अनुपम खेर बोले- 'आप असंख्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं'
Prime Minister Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बधाईयों का सिलसिला जारी है। कई सेलेब्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जानिए
विस्तार
आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने बधाई दी हैं। अलग-अलग क्षेत्र की चर्चित हस्तियों ने शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किए हैं। कई फिल्मी हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी है।
अनुपम खेर ने याद की पहली मुलाकात
अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है। साथ ही पीएम मोदी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना की है। अनुपम खेर ने लिखा है, 'भारत के माननीय एवं अत्यंत प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको लंबा, स्वस्थ और आनंदमय जीवन प्रदान करे। आप केवल करोड़ों भारतीयों के लिए ही नहीं, बल्कि विश्वभर में विभिन्न देशों के असंख्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं'।
अभिनेता ने आगे लिखा है, 'अहमदाबाद में आपसे हुई मेरी पहली मुलाकात मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक थी। आपकी ईमानदारी, सच्चाई, अथक परिश्रम, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण का मैं हृदय से सम्मान करता हूं। आपके लिए मातृभूमि सदैव सर्वोपरि है। प्रभु से प्रार्थना है कि आप आने वाले अनेक वर्षों तक इसी ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ देश का नेतृत्व करते रहें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं'।
कंगना रनौत ने दी बधाई
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी अध्याय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति की प्रार्थना करती हूं। आपके नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलती रहे'।
रवि किशन ने दी बधाई
अभिनेता और सांसद रवि किशन ने भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर पोस्ट साझा कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उनके शासन के केंद्र में हमेशा समाज का अंतिम व्यक्ति रहा है। जब कोई मां अपने पक्के घर की चौखट पर खड़े होकर आशीर्वाद देती है या कोई बहन बताती है कि आयुष्मान कार्ड ने उसके परिवार को बचा लिया, तब इन योजनाओं का असली अर्थ समझ आता है। तीन तलाक से मुक्ति और नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने महिलाओं को नया आत्मविश्वास दिया, वहीं स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और नई शिक्षा नीति से युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खुले। करोड़ों लोगों के जीवन में आया यह बदलाव ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है'।
मोदी जी के नेतृत्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उनके शासन के केंद्र में हमेशा समाज का अंतिम व्यक्ति रहा है।
— Ravi Kishan (@ravikishann) September 17, 2026
जब कोई माँ अपने पक्के घर की चौखट पर खड़े होकर आशीर्वाद देती है, या कोई बहन बताती है कि आयुष्मान कार्ड ने उसके परिवार को बचा लिया, तब इन योजनाओं का असली अर्थ समझ आता है।… pic.twitter.com/r3CLtbuAoe
शत्रुघ्न सिन्हा बोले- 'कैसा लगा आइडिया'?
शत्रुघ्न सिन्हा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। बधाई देते हुए उन्होंने लिखा है, 'कल मिलने वाली शुभकामनाओं की बाढ़ में कहीं खो जाने से पहले ही आपको बधाई दे रहा हूं। सरजी, आपको यह आइडिया कैसा लगा? हमारे दोस्त, समाज के साथी और माननीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर आपको अच्छी सेहत, प्यार, खुशी, शांति और एक स्वस्थ व लंबी उम्र का आशीर्वाद दें'।
Wishing you in advance before it gets lost in the flood of good well wishes tomorrow. How do you like the idea Sirji?
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 16, 2026
Many happy returns of the day for our friend, friend of society, hon'ble PM @narendramodi. May you be blessed with great well-being,love, happiness, peace & a… pic.twitter.com/oL57QKRQnv
एक्टर विक्रांत मैसी ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास पोस्ट साझा कर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ… बस इतना सा संकल्प।
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 17, 2026
Happy Birthday…