फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher Sharing video of film Signature asked people to guess given signed autobiography

Anupam Kher: सोशल मीडिया पर अनुपम खेर ने पूछा बताइए-'कौन सी फिल्म' है? सही जवाब पर दूंगा एक खास तोहफा

Tue, 22 Oct 2024 12:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 22 Oct 2024 12:46 PM IST
सार

अनुपम खेर बॉलीवुड के सबसे वर्सटाइल एक्टर हैं। वह जिस भी किरदार को निभाते हैं, उसमें जान डाल देते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह लोगों से पूछते दिखे की बताइए- 'यह कौन सी फिल्म है।'
 

विज्ञापन
Anupam Kher Sharing video of film Signature asked people to guess given signed autobiography
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

विस्तार

अनुपम खेर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह जब भी बड़े पर्दे नजर आते हैं तो दर्शकों को अपनी एक्टिंग का कायल बना देते हैं। अपने काम के लिए उन्हें जहां दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है, वहीं कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। हाल ही में अनुपम इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर दर्शकों से पूछ रहे हैं कि बताइए, यह मेरी कौन सी फिल्म है। साथ ही वह सही जवाब देने वालों को एक खास तोहफा भी देंगे। 

विज्ञापन

क्या होगा खास तोहफा 
इंस्टाग्राम वीडियो में जिस फिल्म के सीन को अनुपम खेर एक्ट रहे हैं, वह उनकी हालिया रिलीज फिल्म का ही हिस्सा है। इसलिए दर्शक आसानी से उनके सवाल का जवाब दे सकते हैं। जवाब देने वालों को जरूर अनुपम खेर अपनी ऑटोबायोग्राफी 'लेसन लाइफ टॉट मी अननोइंग्ली' गिफ्ट करने की बात करते हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मकथा में जिंदगी-फिल्मी करियर को किया है साझा
ऑटोबायोग्राफी में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें, अपना संघर्ष और फिल्मी सफर साझा किया है। कैसे उन्हें असफलताओं का मुंह देखना पड़ा? कैसे बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं? साथ ही उनके निजी जीवन में कैसे-कैसे उतार चढ़ाव आए? इन सभी बातों के बारे में अनुपम खेर ने अपनी आत्मकथा में विस्तार से बात की है। 

विज्ञापन

Anupam Kher Sharing video of film Signature asked people to guess given signed autobiography
कंगना रनोत-अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher

कंगना की फिल्म में निभाएंगे अहम किरदार
जल्द ही कंगना रनोत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' में अनुपम खेर नजर आएंगे। इसमें वह जय प्रकाश नारायण की भूमिका में दिखेंगे। इस दमदार किरदार में अनुपम खेर को देखना दर्शकों के लिए एक बेहतरीन अनुभव साबित हो सकता है। इसके अलावा भी वह कुछ और बेहतरीन फिल्म कर रहे हैं, जो अगले साल रिलीज होंगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed