फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher shares video on social media shows Tanvi The Great starcast Shubhangi Dutt Boman Irani

Tanvi The Great: अनुपम खेर ने दिखाई फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की स्टारकास्ट, लिखा- बाकी लोग हमारे साथ हैं

Sun, 18 May 2025 12:41 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 18 May 2025 12:41 AM IST
सार

Tanvi The Great Starcast: अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की स्टारकास्ट को दिखाया है। आप भी देखें।

विज्ञापन
Anupam Kher shares video on social media shows Tanvi The Great starcast Shubhangi Dutt Boman Irani
तन्वी द ग्रेट की स्टारकास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @anupamkher

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर अपनी आने वाली फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर उत्साहित हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर ने एक पोस्ट साझा की है। पोस्ट में एक वीडियो है। इस वीडियो में वह लोग नजर आ रहे हैं जिन लोगों ने फिल्म में अभिनय किया है।

विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि वह खुद, शुभांगी दत्त, बोमन ईरानी, करण टैकर और पल्लवी जोशी नजर आ रही है। वीडियो के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा है 'बाकी लोगों को हमने मिस कर दिया है। कान फिल्म फेस्टिवल में 'तन्वी द ग्रेट'। हम जानते हैं कि आप हमारे साथ हैं। हम उन्हें जल्द ही स्क्रीन पर देखेंगे। जय हो।'
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल से निकली फिल्म बनाना मुश्किल
इससे पहले अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था 'आज 17 मई है। आज शाम कान फिल्म फेस्टिवल में मेरी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का वर्ल्ड प्रीमियर है। इस फिल्म की कहानी आपको पता लगेगी। मैंने सोचा कि मैं वह कहानी बनाऊं जिसे पहले मैं महसूस करूं। आज के दौर में दिल से निकली हुई फिल्म बनाना बहुत मुश्किल है।'
यह खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: कान में आज दिखाई जाएगी अनुपम की फिल्म, वीडियो शेयर कर भावुक हुए; कहा- ‘ऐसी फिल्में बनाना मुश्किल’

अभिनेता ने की अपनी फिल्म की तारीफ
इस वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा था 'तन्वी द ग्रेट तूफानों के बारे में नहीं है। यह उनसे पार पाने के बारे में है। यह किसी और को अपनी परेशानी से प्रभावित न होने देने के बारे में है। यह अपने आप पर अपने विश्वास को परखने के बारे में है। यह आशावाद और उम्मीद के बारे में है। यह अराजकता के बीच अपना रास्ता खोजने के बारे में है।'

अनुपम खेर ने किया अभिनय
आपको बता दें कि फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' बॉलीवुड की ड्रामा फिल्म है। इसे अभिनेता अनुपम खेर ने निर्देशित किया है। इसके निर्माता भी वही हैं। फिल्म में अनुपम खेर, शुभांगी दत्त ने अहम किरदार निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed