फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher announce brilliant singers of Upcoming Movie Tanvi The Great Keeravani Sonu Nigam Shaan and more

Anupam Kher: कुमार सानू की बेटी 'तन्वी द ग्रेट' में गाएंगी अंग्रेजी गाना, ये दिग्गज संभालेंगे संगीत का जिम्मा

Mon, 21 Apr 2025 12:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Apr 2025 12:22 PM IST
सार

Anupam Kher Movie Tanvi The Great: अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के प्रमोशन में जुटे हैं। इस फिल्म के जरिए वे निर्देशन में लौट रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के संगीतकार और गायकों के नाम से पर्दा उठाया है।

विज्ञापन
Anupam Kher announce brilliant singers of Upcoming Movie Tanvi The Great Keeravani Sonu Nigam Shaan and more
अनुपम खेर-सोनू निगम, शान, कीरावनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher

विस्तार

अनुपम खेर करीब 23 साल बाद एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में लौट रहे हैं। उन्होंने फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का निर्देशन किया है। इस फिल्म की रिलीज से पहले अनुपम खेर इन दिनों सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी दिलचस्प बातें साझा कर रहे हैं। आज सोमवार को उन्होंने इस फिल्म के संगीतकार और गायकों के नाम का एलान किया है। इसमें अंग्रेजी ट्रैक भी है, जिसे कुमार सानू की बेटी और अमेरिकी सिंगर शैनन गाएंगी।

विज्ञापन

कीरावनी के साथ बिताया एक साल
अनुपम खेर ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के शानदार गायकों की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है! मैंने शानदार एमएम कीरावनी सर के साथ लगभग एक साल बिताया और फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म के सभी गाने रिकॉर्ड कर लिए थे। उनका जादू ही है कि 'तन्वी द ग्रेट' का संगीत बहुत शानदार और मधुर है'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Anupam Kher (@anupampkher) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू निगम और शान ने लगाए सुर
आगे लिखा है कि हमारी इस फिल्म के गायकों में दिग्गज और नए कलाकारों का एक बेहतरीन संगम हैं। सोनू निगम और शान महान गायक होने के अलावा हमारे दोस्त भी हैं। विशाल मिश्रा बेमिसाल सिंगर हैं। मैंने बचपन से ही राजपंडित की गायकी सुनी है! रम्या और नयना संगीत की दुनिया में उभर रही हैं। शगुन और गोमती 'तन्वी द ग्रेट' के साथ डेब्यू करेंगी'।

विज्ञापन

Anupam Kher announce brilliant singers of Upcoming Movie Tanvi The Great Keeravani Sonu Nigam Shaan and more
शैनन और डर्टी ग्रिम - फोटो : इंस्टाग्राम-@ anupampkher

कुमार सानू की बेटी और डर्टी ग्रिम का गाना
अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'कई और सुरीली आवाजें भी हैं। फिल्म का एक इंग्लिश ट्रैक लॉस एंजिल्स स्थित बहुत प्रतिभाशाली शैनन और डर्टी ग्रिम ने गाया है। इसके अलावा गायिका सुश्री कुमुदवती अपराजिता हैं! इन सभी की खूबसूरत आवाजों को सुनने के लिए दुनिया को इंतजार है! जय हो! बता दें कि शैनन के सिंगर कुमार सानू की बेटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed