{"_id":"68eca79afe609b2bc80d1d12","slug":"annu-kapoor-did-not-impressed-with-nawazuddin-siddiqui-says-he-gives-very-cheat-answer-2025-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहली मुलाकात पर नवाजुद्दीन से निराश हुए अन्नू कपूर, लव लाइफ के बारे में पूछने पर मिला था हैरान करने वाला जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पहली मुलाकात पर नवाजुद्दीन से निराश हुए अन्नू कपूर, लव लाइफ के बारे में पूछने पर मिला था हैरान करने वाला जवाब
Mon, 13 Oct 2025 12:47 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:47 PM IST
सार
Annu Kapoor On Nawazuddin Siddiqui: अन्नू कपूर ने एक बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का इंटरव्यू किया था। इस दौरान नवाज ने उन्हें हैरान करने वाले जवाब दिए थे। इस पर अब अन्नू कपूर ने अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर अपने नए इंटरव्यू की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने नवाजुद्दीन के बारे में कई बातें बताई हैं। उन्होंने अभिनेता के साथ पहली मुलाकात को याद करते हुए इसे निराशाजनक बताया है। आइए जानते हैं अन्नू कपूर को नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कौन सी बात पसंद नहीं आई है।
निराश हुए अन्नू कपूर
शुभंकर मिश्रा के साथ हाल ही में एक पॉडकास्ट में अन्नू कपूर ने खुलासा किया कि उन्हें वर्षों पहले गोवा बुलाया गया था, जहां एक क्लब ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। यहां उनसे नवाजुद्दीन का इंटरव्यू करने का अनुरोध किया गया था। पहले उन्होंने कहा कि वह नवाजुद्दीन से प्रभावित हुए थे, लेकिन बाद में निराश हुए।

शिव गजरा की भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
प्रेम कहानी पर क्या बोले नवाजुद्दीन?
अन्नू कपूर के मुताबिक बातचीत में मोड़ तब आया जब उन्होंने उनकी प्रेम कहानी के बारे में पूछा। उन्होंने कहा 'वह ज्यादा जवाब नहीं दे रहे थे, तो मैंने माहौल को हल्का करने के लिए सोचा कि उनकी लव लाइफ के बारे में पूछ लूं। जब मैंने उनसे उनके रिश्तों के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा 'बहुत सी आईं और चली गईं।' जिस तरीके से उन्होंने यह कहा मुझे लगा कि वह बहुत ही अजीब तरह के आदमी हैं। उनका जवाब सस्ते किस्म का था।'
यह खबर भी पढ़ें: अलग अंदाज में पूजा हेगड़े ने मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर दिखाई झलकियां; यूजर्स ने किए दिलचस्प कमेंट

एकतरफा थी बातचीत
अन्नू कपूर ने आगे कहा कि बातचीत काफी हद तक एकतरफा थी। 'उनके पास मेरे सवालों का कोई जवाब नहीं था, इसलिए मुझे बोलते रहना पड़ा। बाद में, आयोजकों ने शिकायत करते हुए कहा, 'सर, आप ही तो बोल रहे थे।' मैंने उनसे कहा, 'आप किस तरह के इंसान को इंटरव्यू के लिए लाए हैं, जिसके पास कहने को कुछ नहीं है?'

अन्नू कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अन्नू कपूर और नवाजुद्दीन का काम
आपको बता दें कि अन्नू कपूर फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का हिस्सा थे। इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी।
नवाजुद्दीन की बात करें तो वह आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'थामा' में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।