फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pooja Hegde celebrate 35 birthday with cake cutting shares photos user comment

अलग अंदाज में पूजा हेगड़े ने मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर दिखाई झलकियां; यूजर्स ने किए दिलचस्प कमेंट

Mon, 13 Oct 2025 11:48 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 13 Oct 2025 11:48 AM IST
सार

Pooja Hegde Birthday: अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां दिखाई हैं। आइए देखते हैं उनकी पोस्ट में क्या है।

विज्ञापन
Pooja Hegde celebrate 35 birthday with cake cutting shares photos user comment
पूजा हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja

विस्तार

अभिनेत्री पूजा हेगड़े आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन एक सादगी भरे कार्यक्रम से मनाया है। 'कुली' अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन मनाने की झलकियां साझा की हैं। इसे उनके फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। आइए देखते हैं उन्होंने अपना जन्मदिन कैसे मनाया है।
विज्ञापन

पूजा की पोस्ट में क्या है?
पूजा हेगड़े ने अपने जन्मदिन की शुरुआत केक काटने की रस्म से की। उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।  तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि वह केक काटते हुए मुस्कुरा रही हैं। एक वीडियो में वह ताली बजा रही हैं और हंस रही हैं। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन ड्रेस पहनी है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है 'जन्मदिन का जश्न थोड़े से काम और ढेर सारे प्यार के साथ शुरू हुआ।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट
पूजा हेगड़े की पोस्ट पर ज्यादातर यूजर्स ने उन्हें बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा है 'यह दिन मेरी जिंदगी का खास दिन है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'मेरा जन्म भी अक्तूबर में हुआ।'

यह खबर भी पढ़ें: समोसा-पकौड़े के साथ सनी देओल ने पी चाय, लिखा- 'अच्छा खाओ स्वस्थ रहो', वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
विज्ञापन

पूजा हेगड़े को मिला तोहफा
डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'देवा' अभिनेत्री को जन्मदिन से एक दिन पहले एक सरप्राइज मिला। जब वह हैदराबाद एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं, तो कुछ पैपराजी ने उन्हें एक छोटा सा केक देकर रोक लिया। पोज देते हुए उन्होंने कहा 'बहुत प्यारा, शुक्रिया! आप लोग मेरा जन्मदिन पहले ही मना रहे हैं! आपको भी केक खाना चाहिए!'

Pooja Hegde celebrate 35 birthday with cake cutting shares photos user comment
पूजा हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम
पूजा हेगड़े का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, पूजा हेगड़े के पास कई प्रोजेक्ट हैं। हाल ही में उन्हें डेविड धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में लिया गया है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल और कई अन्य कलाकार हैं।
वह राजनीतिक एक्शन थ्रिलर 'जन नायकन' में विजय के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेता बॉबी देओल भी हैं। इसके अलावा वह रोमांटिक ड्रामा 'डीक्यू 41' में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed