Ankita Lokhande: छह गज की लाल साड़ी, सिंदूर और अदाएं, गणपति उत्सव पर कुछ इस अंदाज में सजी-संवरी अंकिता लोखंडे
Ankita Lokhande Look In Ganpati Utsav: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने आज शुक्रवार को अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम शेयर की हैं। वे रेड कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं।
विस्तार
इन दिनों गणपति उत्सव की धूम है। अभिनय की दुनिया में भी इसे खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। फिल्मों से लेकर छोटे पर्दे तक के सितारों ने अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया है। इस फेस्टिवल की झलक सितारे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे ने आज शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर किया है।
ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं अंकिता
अंकिता ने लाल रंग की साड़ी में अपनी दिलकश फोटोज शेयर की हैं। वे ट्रेडिशनल लुक में सजी-संवरी दिख रही हैं। रेड कलर की साड़ी में सिंदूर फ्लॉन्ट करती दिखी हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, 'छह गज की लाल साड़ी, चमकता सिंदूर... इस गणपति उत्सव में शक्ति, प्रेम और उत्सव की ऊर्जा का संचार'।
विक्की पर आग बबूला हुईं अंकिता
इस बीच अंकिता और उनके पति विक्की जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, विक्की जैन अभिनेत्री रश्मित देसाई के बाल ठीक करते दिख रही हैं। इस दौरान उनका कुर्ती रश्मि के बालों में अटक जाता है। अंकिता लोखंडे आकर रश्मि की जुल्फों से विक्की का कुर्ता हटाती हैं। इस दौरान वे विक्की की तरफ कुछ इस अंदाज में देखती हैं, जैसे गुस्से में घूर रही हों'।
Pushpa Impossible: कैसे एक हजार एपिसोड तक पहुंचा 'पुष्पा इम्पॉसिबल', निर्माता और अभिनेत्री ने बताए किस्से
नेटिजन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
अंकिता और विक्की के इस वायरल वीडियो पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विक्की फिर फंस गए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अंकिता का रिएक्शन देखने लायक है'। एक यूजर ने लिखा, 'बीवी हो तो अंकिता जैसी'। एक यूजर ने लिखा, 'अरे भाई ये तो ऑरिजनल में सीरियल जैसा सीन हो गया'।