Ankita Lokhande: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अंकिता लोखंडे ने रद्द किया यूएसए शो, बोलीं- यह टूर का ठीक समय नहीं
Miss Asia North America 2025: अंकिता लोखंडे मिस एशिया नॉर्थ अमेरिका 2025 में बतौर अतिथि हिस्सा लेने वाली थीं। मगर, अब यह इवेंट रद्द कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले की घटना के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है।
विस्तार
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। फिल्मी सितारों ने इस घटना की निंदी की है और वे इस मुश्किल घड़ी में घटना में मारे गए लोगों के परिवार के साथ खड़े हैं। देश के साथ खड़े हैं। इस घटना के बाद अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपना यूएसए शो कैंसिल कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी फैंस से साझा की है।
यह खबर भी पढ़ें:
Salman Khan: सलमान खान से शादी करने के सवाल पर इस एक्ट्रेस ने कर दिया साफ इंकार, बोली- वो मुझे रुलाते हैं
बतौर अतिथि हिस्सा लेने वाली थीं अंकिता
अंकिता लोखंडे 'मिस एशिया नॉर्थ अमेरिका 2025' में हिस्सा लेने जाने वाली थीं। वे यहां बतौर अतिथि आमंत्रित की गई थीं और शो में विनर की क्राउनिंग सेरेमनी उन्हीं के हाथों होनी थी। मगर, पहलगाम में हुई दिल दहला देने वाली आतंकी घटना के बाद अंकिता लोखंडे ने अपना यूएसए शो कैंसिल कर दिया है। हालांकि, इसे स्थाई रूप से रद्द नहीं किया गया। बता दें कि यह इवेंट 11 मई 2025 को डलास, टेक्सास में आयोजित होने वाला था।
बोलीं- 'टूर का यह सही वक्त नहीं'
अंकिता ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'सभी को नमस्कार! बहुत भारी मन के साथ मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि हम अपना आगामी यूएसए शो रद्द कर रहे हैं। पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमलों और हमारे देश के दर्द को देखते हुए मुझे लगता है कि इस समय टूर को आगे बढ़ाना सही नहीं होगा। इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं'।
यह खबर भी पढ़ें:
Ajith Kumar: पद्म भूषण अवॉर्ड लेकर घर लौट रहे थे साउथ सुपरस्टार अजित कुमार, अस्पताल में हुए भर्ती
बाद में तय होंगी नई तारीखें
अंकिता ने आगे लिखा है, 'मैं एक भारतीय के रूप में इस दिल दहला देने वाली घटना के सभी पीड़ितो के साथ खड़ी हूं। टूर को स्थायी रूप से रद्द नहीं किया गया है। हम बाद में इसकी तारीखें री-शेड्यूल करेंगे, जब हमें हालात इसके उपयुक्त लगेंगे। मैं जल्द ही बेहतर और अधिक शांतिपूर्ण परिस्थितियों में आप सभी से मिलने की उम्मीद करती हूं। आपके प्यार, समझ और हमेशा मिलने वाले आपके सहयोग के लिए तहेदिल से शुक्रिया'।
यह खबर भी पढ़ें:
Galiyon Ke Galib: रिलीज हुआ बादशाह का नया गाना 'गलियों के गालिब', जबरदस्त डांस से सबको चौंकाया
यूजर्स ने किया ट्रोल
अंकिता के इस पोस्ट पर यूजर्स की प्रतक्रिया आ रही हैं। अधिकांश नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब एक हफ्ते बाद पहलगाम आतंकी हमला याद आया है? कल रात तो पार्टी कर रही थीं। तब कहां गई थीं संवेदनाएं?' एक यूजर ने लिखा है, 'पहलगाम आतंकी हमले की घटना के नाम पर विक्टिम कार्ड मत खेलो। यह सेल्फ प्रमोशन का तरीका है और कुछ नहीं'। एक यूजर ने लिखा, 'और कल जब आप पार्टी कर रही थीं तब कहां था दुख मैडम?'