फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anirudh Ravichander reviews Rajinikanth and Nelson Dilipkumar Film Jailer expressed his love on Twitter

Jailer: इस पॉपुलर सेलिब्रिटी ने किया रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का रिव्यू, रिलीज से पहले ही फिल्म को बताया हिट

Fri, 04 Aug 2023 06:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 04 Aug 2023 06:08 PM IST
सार

जहां एक तरफ वह बेटी ऐश्वर्या की फिल्म 'लाल सलाम' में कैमियो को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता 'जेलर' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में, एक प्रसिद्ध हस्ती ने फिल्म जेलर का रिव्यू किया है।

विज्ञापन
Anirudh Ravichander reviews Rajinikanth and Nelson Dilipkumar Film Jailer expressed his love on Twitter
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले सुपरस्टार और थलाइवा रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ वह बेटी ऐश्वर्या की फिल्म 'लाल सलाम' में कैमियो को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता 'जेलर' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में, एक प्रसिद्ध हस्ती ने फिल्म जेलर का रिव्यू किया है।

विज्ञापन

इस फेमस हस्ती ने किया जेलर का रिव्यू
रजनीकांत की जेलर इस समय तमिलनाडु की सबसे चर्चित फिल्म है। हर कोई एंथिरन अभिनेता की आगामी फिल्म के बारे में चर्चा कर रहा है। फिल्म को लेकर जितनी भी खबरें आ रही हैं वो काफी हद तक सकारात्मक रही हैं। फैंस भी अभिनेता को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। रजनीकांत लंबे समय के बाद स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिरुद्ध रविचंदर ने जेलर को बताया हिट
म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने रजनीकांत के जेलर की जमकर तारीफ की है।  संगीतकार को नेल्सन दिलीप कुमार निर्देशित फिल्म बहुत पसंद आई है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर जेलर के बारे में अपनी राय साझा की है। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा और अपनी समीक्षा साझा करने के लिए इमोजी का इस्तेमाल किया है।

Mohan Death: मदुरै की सड़क पर मृत पाए गए तमिल अभिनेता मोहन, कमल हासन के साथ काम कर पाई थी प्रसिद्धि

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म जेलर
रजनीकांत अभिनीत और नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म एलान के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है और ट्रेलर में रजनीकांत से लेकर जैकी श्रॉफ तक सभी अपने-अपने किरदारों में जंच रहे हैं। फैंस के लिए 'जेलर' का यह शोकेस किसी ट्रीट से कम नहीं है, जिसने उनके दिलों में फिल्म के लिए और ज्यादा उत्सुकता बढ़ा दी है। 'जेलर' नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित और सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित एक कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म में रजनीकांत और जैकी श्रॉफ के अलावा तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, विनायकन और योगी बाबू सहित कई बड़े स्टार्स महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed