Jailer: इस पॉपुलर सेलिब्रिटी ने किया रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का रिव्यू, रिलीज से पहले ही फिल्म को बताया हिट
जहां एक तरफ वह बेटी ऐश्वर्या की फिल्म 'लाल सलाम' में कैमियो को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता 'जेलर' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में, एक प्रसिद्ध हस्ती ने फिल्म जेलर का रिव्यू किया है।
विस्तार
दक्षिण भारतीय फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले सुपरस्टार और थलाइवा रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ वह बेटी ऐश्वर्या की फिल्म 'लाल सलाम' में कैमियो को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता 'जेलर' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में, एक प्रसिद्ध हस्ती ने फिल्म जेलर का रिव्यू किया है।
इस फेमस हस्ती ने किया जेलर का रिव्यू
रजनीकांत की जेलर इस समय तमिलनाडु की सबसे चर्चित फिल्म है। हर कोई एंथिरन अभिनेता की आगामी फिल्म के बारे में चर्चा कर रहा है। फिल्म को लेकर जितनी भी खबरें आ रही हैं वो काफी हद तक सकारात्मक रही हैं। फैंस भी अभिनेता को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। रजनीकांत लंबे समय के बाद स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।
#JailerShowcase 🔥🔥🔥https://t.co/zrotKf5Yuk
— Anirudh Ravichander (@anirudhofficial) August 2, 2023
Aug 10th Worldwide Alappara Kelapparom 🥁🥁🥁
Thalaivar Superstar @rajinikanth Nerandharam 🫡🫡🫡@Nelsondilpkumar special 🔪🔪🔪@sunpictures
अनिरुद्ध रविचंदर ने जेलर को बताया हिट
म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने रजनीकांत के जेलर की जमकर तारीफ की है। संगीतकार को नेल्सन दिलीप कुमार निर्देशित फिल्म बहुत पसंद आई है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर जेलर के बारे में अपनी राय साझा की है। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा और अपनी समीक्षा साझा करने के लिए इमोजी का इस्तेमाल किया है।
Mohan Death: मदुरै की सड़क पर मृत पाए गए तमिल अभिनेता मोहन, कमल हासन के साथ काम कर पाई थी प्रसिद्धि
इस दिन रिलीज होगी फिल्म जेलर
रजनीकांत अभिनीत और नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म एलान के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है और ट्रेलर में रजनीकांत से लेकर जैकी श्रॉफ तक सभी अपने-अपने किरदारों में जंच रहे हैं। फैंस के लिए 'जेलर' का यह शोकेस किसी ट्रीट से कम नहीं है, जिसने उनके दिलों में फिल्म के लिए और ज्यादा उत्सुकता बढ़ा दी है। 'जेलर' नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित और सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित एक कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म में रजनीकांत और जैकी श्रॉफ के अलावा तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, विनायकन और योगी बाबू सहित कई बड़े स्टार्स महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।