{"_id":"67b1e0101635471b3f047615","slug":"animal-fame-lyricist-raj-shekhar-says-he-has-not-been-credited-for-30-songs-2025-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raj Shekhar: जब भी गाने सुनें गीतकार का नाम खोजें, गीतकार शेखर ने श्रोताओं से इसलिए की ये अपील","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raj Shekhar: जब भी गाने सुनें गीतकार का नाम खोजें, गीतकार शेखर ने श्रोताओं से इसलिए की ये अपील
Sun, 16 Feb 2025 06:43 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 16 Feb 2025 06:43 PM IST
सार
Raj Shekhar: हाल ही में एक कार्यक्रम में गीतकार राज शेखर ने अपने लिखे गानों को लेकर बात की है। उनका कहना है कि उनके गानों को क्रेडिट नहीं दिया जाता है। गरिमा वहल ने उनका साथ देते हुए कहा है कि वह अपने शब्दों के लिए लड़ेंगी।
विज्ञापन
राज शेखर
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajshekharis
विस्तार
गीतकार राज शेखर 'अनिमल' और 'तनु वेड्स मनु' के गानों के लिए मशहूर हैं। उनका दावा है कि उन्होंने पिछले एक साल में तकरीबन 100 गाने लिखे हैं। लेकिन तकरीबन 30 गानों में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया है। गीतकार राज शेखर कहा है कि फिल्म उद्योग के लिए एकजुट होकर लेखकों की साख की रक्षा करनी चाहिए।
28 से 30 गानों में नहीं दिया गया क्रेडिट
गीतकार राज शेखर ने 'एनिमल' का 'पहले भी मैं', 'मिसमैच्ड-3' का 'इश्क है' और 'करीब करीब सिंगल' का 'जाने दे' गाना लिखा है। उन्होंने कहा है कि 'हम संक्रमण के दौर में हैं। हम गलतियां कर रहे हैं, धीरे-धीरे हमें पता चल रहा है कि हम कहां गलती कर रहे हैं।' 100 में से तकरीबन 28-30 गाने हमारे हैं लेकिन हमें इसका क्रेडिट नहीं दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें: टीवी एक्टर आमिर अली ने किया रणवीर इलाहाबादिया को सपोर्ट, बोले- अब क्या मार दोगे?
विज्ञापन
श्रोता लिरिसिस्ट के नाम खोजें
'वर्ड्स दैट सिंग' नाम के एक प्रोग्राम में राज शेखर ने कहा कि 'ये मैं हूं, लेकिन उन लोगों का क्या जो अपने लिए नहीं बोल पाते हैं। मैं श्रोताओं से अपील करता हूं कि अगर वो गाने को पसंद करते हैं, तो वह लिरिसिस्ट का नाम खोजें। हम बहुत जुनून और मेहनत से लिखते हैं।' 'वर्ड्स दैट सिंग' सेशन भारतीय पटकथा लेखक सम्मेलन के सातवें संस्करण के तहत हुआ। राज शेखर ने कहा कि डायरेक्टर और लिरिसिस्ट के दरमियान सहयोग की जरूरत है।
यह खबर भी पढ़ें: Hrithik-Aishwarya: ऋतिक-ऐश्वर्या की इस फिल्म के पूरे हुए 17 साल; अब ऑस्कर ने किया बड़ा ऐलान
डायरेक्टर और लेखक के दरमियान है गैप
राज शेखर के मुताबिक 'पटकथा लेखक और लिरिसिस्ट के दरमियान बहुत गैप है। ऐसा कई बार हुआ कि मुझे व्हाट्सएप पर कोई गाना पता चला, लेकिन ये नहीं पता चला कि यह कहां से आया। राज कपूर और शैलेंद्र के जमाने में जिस तरह डायरेक्टर और लेखक के दरमियान सहयोग था, वह आज के वक्त में नहीं है।'
अपने शब्दों के लिए लड़ेंगे
इस सेशन में शेखर के साथ लिरिसिस्ट गरिमा वहल भी थी। वह 'बाजीराव मस्तानी', 'पदमावत', 'एनिमल' और 'कल्कि 2898 एडी' के गानों को लिखने के लिए मशहूर हैं। वहल ने कहा कि म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में ऐसा सिस्टम होना चाहिए, ताकि कलाकारों को क्रेडिट दिया जा सके। हम सिर्फ श्रेय के लिए नहीं, बल्कि अपने शब्दों के लिए लड़ेंगे।