फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anil sharma recalls when dharmendra embarrassed sunny deol and bobby deol by his joke

Dharmendra: इनका हीरोइनों के साथ चक्कर ही नहीं चलता…, जब धर्मेंद्र की ये बात सुन शर्मा गए सनी-बॉबी

Sun, 22 Dec 2024 12:42 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 22 Dec 2024 12:42 AM IST
सार

Dharmendra: ‘गदर2’ के निर्देशक अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र से जुड़ी एक मजेदार कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि किस तरह दिग्गज अभिनेता हंसी मजाक किया करते थे।

विज्ञापन
Anil sharma recalls when dharmendra embarrassed sunny deol and bobby deol by his joke
धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol

विस्तार

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा में अपने शानदार अभिनय और चार्म के लिए जाने जाते हैं। पर्दे पर सख्त नायक की भूमिका निभाने वाले धर्मेंद्र असल जिंदगी में काफी मजाकिया हैं, यह बात बहुत कम लोगों को पता है। वह फिल्म के सेट काफी मजेदार पल बिताते थे। हाल ही में ‘गदर 2’ के निर्देशक अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र से जुड़ा एक दिल छू लेने वाला और हास्यपूर्ण किस्सा साझा किया।
विज्ञापन


अनिल शर्मा ने साझा की ‘अपने’ सेट की कहानी
निर्देशक अनिल शर्मा ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक बातचीत में ‘अपने’ के निर्माण के दौरान की कहानी साझा की। यह कहानी धर्मेंद्र के चंचल स्वभाव को दिखाती है और बताती है कि कैसे उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने उनकी चिढ़ाने पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

Anil Sharma Exclusive: 'वनवास' में नाना की एक्टिंग देखकर चौंक जाएंगे, ‘गदर’ के हैंडपंप वाले सीन का भी खुला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी और बॉबी देओल शर्मा गए
अनिल शर्मा ने वैनिटी वैन से एक पल को याद किया जहां दिग्गज अभिनेता अपने बेटों के साथ बैठे थे। धर्मेंद्र ने टिप्पणी की, "मेरे लड़के बड़े सीधे हैं। इनका यार, कुछ हीरोइनों के साथ चक्कर ही नहीं चलता कभी। मेरे टाइम को देखो, सभी हीरोइनें पीछे आती रहती थीं।" सनी और बॉबी अपने पिता की बेबाक टिप्पणियों से हैरान होकर तुरंत कमरे से बाहर निकल गए, जिससे धर्मेंद्र और अनिल हंस पड़े। अनिल ने बताया, "धरम जी हंसे और बोले, 'इनको समझ नहीं आता। बड़े सीधे हैं लड़के। मैं भी बड़ा सीधा हूं, हंसने लगे। ऐसा कुछ थोड़े है।' 
Vanvaas Movie Review: ‘बदतमीज’ बेटों और बहुओं से दुखी पिता का नया ‘अवतार’, अनिल शर्मा के सिनेमा का नया उत्कर्ष

सनी देओल को बताया शर्मीला
धर्मेंद्र के बार में बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा, "धरम जी का चार्म बेमिसाल था। उनके समय की हर महिला अभिनेता उनके साथ काम करना चाहती थी। सनी शर्मीले और जमीन से जुड़े हुए हैं, जबकि बॉबी ने अपने स्टारनुमा व्यवहार के बावजूद पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता दी।" रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल देओल के साथ ‘अपने 2’ की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed