फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anil kapoor shares post on completing 34 years of his film lamhe also talks about his toughest critic

अनिल कपूर ने इस शख्स को बताया खुद का सबसे बड़ा आलोचक, फिल्म ‘लम्हे’ के 34 साल पूरे होने पर किया ये खुलासा

Sat, 22 Nov 2025 06:34 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 22 Nov 2025 06:34 PM IST
सार

34 Years Of Lamhe: साल 1991 में अनिल कपूर की फिल्म ‘लम्हे’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने आज शनिवार को 34 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेता ने अपने सबसे बड़े आलोचक को याद किया है। जानिए कौन है वो। 

विज्ञापन
Anil kapoor shares post on completing 34 years of his film lamhe also talks about his toughest critic
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

श्रीदेवी और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'लम्हे' को आज 22 नवबंर को रिलीज हुए 34 साल पूरे हो गए हैं। इस अहम मौके पर अभिनेता ने एक खास पोस्ट साझा करते हुए फिल्म के प्रति मिले प्यार को याद किया है। इसके साथ ही एक्टर ने अपने सबसे बड़े आलोचक का खुलासा किया है। पढ़िए पूरी खबर। 

विज्ञापन

साझा की फिल्म से जुड़ी पुरानी तस्वीर
फिल्म 'लम्हे' के 34 साल पूरे होने पर अभिनेता अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें एक्टर ने अपने अलग-अलग लुक्स की तस्वीरें भी शेयर की हैं। ये तस्वीरें देख नेटिजंस को पुराने दिन याद आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


 

अभिनेता ने अपने किस आलोचक का किया जिक्र?
इस पोस्ट को साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन भी दिया है। इसमें उन्होंने लिखा कि 'लम्हे' के 34 साल हो चुके हैं और दर्शकों का प्यार अभी भी बरस रहा है। आगे उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी आलोचक रहीं फराह खान ने भी उनके काम की तारीफ की थी, जिससे वो हैरान हो गए थे। इसके साथ ही एक्टर ने कहा कि आज भी दर्शकों को तमाम संदेश आते हैं कि ये फिल्म अभी पुरानी नहीं हुई है। 

यह खबर भी पढ़ें: पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर अयान मुखर्जी ने किया याद, बचपन की तस्वीर साझा करते हुए हो गए भावुक

नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने कहा, ‘मेरी हमेशा से सबसे अच्छी फिल्म। कल रात इसे फिर से नौवीं बार देखा।’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘अनिल जी, आप हमेशा से ही एक हैंडसम हीरो रहे हैं। ईश्वर आपको आशीर्वाद दे।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी फिल्म, अभिनेता और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को याद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed