फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   anil kapoor first look released from prime video next film subedaar actor will be seen in action role details

Subedaar: 'सूबेदार' में एक्शन के लिए तैयार अनिल कपूर, प्राइम वीडियो ने जारी किया फिल्म से अभिनेता का पहला लुक

Tue, 19 Mar 2024 05:52 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 19 Mar 2024 05:52 PM IST
सार

प्राइम वीडियो ने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' की घोषणा की। साथ ही फिल्म से अभिनेता का पहला लुक भी जारी किया।

विज्ञापन
anil kapoor first look released from prime video next film subedaar actor will be seen in action role details
सूबेदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली सीरीज और फिल्मों का खुलासा किया। इस लिस्ट में प्राइम वीडियो ने अपने अगले दो साल के स्लेट की घोषणा की। इसी कड़ी में प्राइम वीडियो ने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' की भी घोषणा की। साथ ही फिल्म से अभिनेता का पहला लुक भी जारी किया। पहली झलक में अभिनेता दमदार अवतार में नजर आए।

विज्ञापन

अनिल कपूर का लुक
अनिल कपूर की पहली झलक के साथ फिल्म की कहानी का भी खुलासा किया गया है। पोस्टर में अनिल कपूर एक कुर्सी पर गंभीर भाव के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने हाथों में राइफल ले रखी है। फिल्म में अनिल कपूर अनुभवी सैनिक अर्जुन सिंह की भूमिका निभाएंगे, जिन्हें नई चुनौतियों का सामना करना होगा। वीरता के साथ अपने देश की सेवा करने के बाद सूबेदार अर्जुन सिंह को अब एक कठिन नागरिक जीवन का सामना करना पड़ेगा, जिसका अपनी बेटी के साथ रिश्ता बेहद तनावपूर्ण है।
Prime Video: प्राइम वीडियो की अगले दो साल की स्लेट जारी, नेटफ्लिक्स के मुकाबले फीका रहा हिंदुस्तानी जश्न

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कहानी
पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'एड्रेनालाईन से भरपूर एक्शन ड्रामा में सूबेदार अर्जुन सिंह नागरिक जीवन से जूझते हैं। अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण रिश्ते और सामाजिक शिथिलता से जूझते हैं। जो आदमी कभी देश के लिए लड़ता था, उसे अब अपने घर और परिवार की रक्षा के लिए भीतर के दुश्मनों से लड़ना होगा। इसके साथ ही फिल्म के निर्माताओं के बारे में जानकारी दी गई है। वहीं, कलाकारों के बारे में जानकारी को गुप्त रखा गया है।
Daldal: पत्रकार के बाद अब पुलिस अफसर बनेंगी भूमि पेडनेकर, अभिनेत्री की पहली वेब सीरीज का हुआ एलान

 
विज्ञापन

फिल्म के निर्माता-निर्देशक
यह फिल्म अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट, ओपनिंग इमेज और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है। 'सूबेदार' के निर्माता विक्रम मल्होत्रा, सुरेश त्रिवेणी और अनिल कपूर हैं। वहीं त्रिवेणी ने निर्देशक के रूप में कमान संभाली है। पटकथा त्रिवेणी और प्रज्वल चन्द्रशेखर ने मिलकर लिखी है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होनी अभी बाकी है।
Kanguva Teaser: 'कंगुवा' का दमदार टीजर जारी, खतरनाक अवतार में एक-दूसरे के सामने खड़े नजर आए सूर्या-बॉबी देओल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed