फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anil Kapoor Annouces wrap on his film Subedaar shares BTS photo

अनिल कपूर ने पूरी की अपनी नई फिल्म की डबिंग, शेयर की बीटीएस तस्वीर; फैंस हुए उत्साहित

Wed, 15 Oct 2025 10:37 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 15 Oct 2025 10:37 AM IST
सार

Anil Kapoor Wrap Up Subedaar: इस साल की शुरुआत में अनिल कपूर ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने का एलान किया था। उन्होंने कलाकारों और क्रू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पर्दे के पीछे का एक वीडियो शेयर किया था।

विज्ञापन
Anil Kapoor Annouces wrap on his film Subedaar shares BTS photo
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके यहां करवा चौथ के मौके पर एक कार्यक्रम हुआ था। इसमें कई सितारे शामिल हुए। अब उन्होंने सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म 'सूबेदार' की डबिंग पूरी की है। निर्देशक त्रिवेणी ने फिल्म की एक बिहाइंड द सीन पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। इस तस्वीर में अनिल कपूर और उनके सह-कलाकार सौरभ शुक्ला नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




 

यूजर्स ने किए कमेंट
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अनिल कपूर और सौरभ शुक्ला की इस तस्वीर को फैंस पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'फिल्म स्कूल'। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'यह तो पूरी यूनिवर्सिटी हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'उफ्फ'। कई दूसरे यूजर्स ने पोस्ट पर दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'सूबेदार' के बारे में
भारत के राज्य मध्य प्रदेश में स्थापित यह फिल्म अर्जुन सिंह की कहानी है जो एक पूर्व सैनिक हैं। वह अपनी निजी जिंदगी की चुनौतियों से परेशान हैं। उनका अतीत काफी परेशानियों से भरा रहा है। उनकी बेटी से भी उनकी नहीं बनती है।
विज्ञापन

अनिल कपूर ने सभी का शुक्रिया अदा किया
इस साल की शुरुआत में अनिल कपूर ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने का एलान किया था। उन्होंने कलाकारों और क्रू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पर्दे के पीछे का एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था 'हमने कर दिखाया! सूबेदार हर एक कलाकार और क्रू के जुनून का प्रमाण है। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत ने इस फिल्म को जीवंत कर दिया। मैं आपका आभारी हूं। मैं लोगों को इसे दिखाने के लिए उत्सुक हूं। सभी को दिल की गहराई से धन्यवाद।'
सूबेदार 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


अनिल कपूर का काम
अनिल कपूर हाल ही में एक्शन फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed