{"_id":"6704c40df12aca9ebd0d35ee","slug":"andrew-garfield-reveals-his-intimate-scene-with-florence-pugh-in-we-live-in-time-went-a-little-bit-further-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"We Live in Time: फ्लोरेंस संग इंटीमेट सीन करते वक्त बहक गए थे एंड्रयू गारफील्ड, बोले- कट की आवाज भी नहीं सुनी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
We Live in Time: फ्लोरेंस संग इंटीमेट सीन करते वक्त बहक गए थे एंड्रयू गारफील्ड, बोले- कट की आवाज भी नहीं सुनी
Tue, 08 Oct 2024 11:03 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:03 AM IST
सार
हाल ही में, हैप्पी सैड कन्फ्यूज्ड पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए अभिनेता ने बताया कि फिल्म में दोनों मैरिड कपल्स की भूमिका निभा रहे हैं, जब वह फ्लोरेंस के साथ इस इंटीमेट सीन की शूटिंग कर रहे थे तो वह इस सीन में इतना डूब गए थे कि उन्होंने निर्देशक के कट की आवाज को भी नहीं सुना।
विज्ञापन
एंड्रयू गारफील्ड और फ्लोरेंस प्यू
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंड्रयू गारफील्ड और फ्लोरेंस प्यू अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'वी लिव इन टाइम' को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। फिल्म का एक सीन काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें दोनों कलाकार कुछ इंटीमेट सीन्स फिल्मा रहे थे। एंड्रयू गारफील्ड ने हाल ही में बताया कि इस सीन को शूट करते वक्त वह इतना खो गए थे कि उन्होंने निर्देशक के कट को भी नहीं सुना। यही नहीं, अभिनेता के इंटरव्यू के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।
निर्देशक के कट की आवाज भी नहीं सुन पाए थे अभिनेता
हाल ही में, हैप्पी सैड कन्फ्यूज्ड पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए अभिनेता ने बताया कि फिल्म में दोनों मैरिड कपल्स की भूमिका निभा रहे हैं, जब वह फ्लोरेंस के साथ इस इंटीमेट सीन की शूटिंग कर रहे थे तो वह इस सीन में इतना डूब गए थे कि उन्होंने निर्देशक के कट की आवाज को भी नहीं सुना। यही नहीं, बात इतनी बढ़ गई कि थोड़ी देर बाद कैमरा भी बंद कर दिया गया, लेकिन वह इस सीन को करते जा रहे थे।
तीन लोगों की मौजूदगी में हुई थी शूटिंग
एंड्रयू गारफील्ड ने आगे कहा, "जब हम सीन कर रहे थे तो जाहिर तौर पर उस कमरे में मेरे अलावा केवल फ्लोरेंस और कैमरा ऑपरेटर ही था। ऐसा होना शायद लाजमी था। सीन को पहले हमने कोरियोग्राफ किया और बाद में शूटिंग के वक्त हम इसमें पूरी तरह शामिल हो गए था। हमें सीन करते वक्त जितना आगे बढ़ना चाहिए था। हम उससे थोड़ा और आगे बढ़ गए थे। हालांकि, इसके बाद सीन को लेकर हम और खास ख्याल रखेंगे।"
विज्ञापन
ऐसा था कैमरा ऑपरेटर का रिएक्शन
आगे कैमरा ऑपरेटर के रिएक्शन के बारे में बताते हुए अभिनेता ने कहा, "जैसे ही हम रुके, मैंने ऊपर की तरफ देखा। दीवार के कोने में हमारे स्टीवर्ट और बूम ऑपरेटर खड़े थे। उन्होंने अपना कैमरा बगल में रख दिया था और दीवार की ओर मुड़कर खड़े हुए थे।"

Box Office Report: 300 करोड़ी फिल्म 'देवरा' का हाल बेहाल, 'स्त्री 2' ने 54वें दिन भी दिखाया कमाल