फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ananya panday ignoring shraddha kapoor while aditya roy kapoor hugged Aashiqui 2 co star video went viral

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने किया श्रद्धा कपूर को इग्नोर, आदित्य ने लगाया 'आशिकी 2' की 'आरोही' को गले

Sat, 02 Mar 2024 11:27 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sat, 02 Mar 2024 11:27 AM IST
सार

अफवाहों का बाजार गर्म है कि आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में, अनन्या और आदित्य की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
ananya panday ignoring shraddha kapoor while aditya roy kapoor hugged Aashiqui 2 co star video went viral
अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

देश के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लगभग सभी बॉलीवुड के सितारे जामनगर में हैं। इन्हीं सितारों में 'खो गए हम कहां' स्टार अनन्या पांडे और फिल्म 'आशिकी 2' की जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर भी शामिल हैं। आज इंटरनेट पर इन तीनों सितारों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


अनन्या के किया श्रद्धा को इग्नोर 
अफवाहों का बाजार गर्म है कि आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में, अनन्या और आदित्य की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं, आज इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनन्या पांडे श्रद्धा कपूर को इग्नोर करती दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन


Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग समारोह में छाए शाहरुख खान, शर्टलेस सूट ने खींचा लोगों का ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य ने लगाया श्रद्धा को गले 
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर फिल्म 'आशिकी 2' साथ में नजर आए थे। दर्शकों ने उनकी इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाया था। उन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म था कि आदित्य और श्रद्धा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह जोड़ी जल्द ही टूट गई। वहीं, कल जामनगर में आदित्य ने श्रद्धा को गले से लगाया। उस दौरान आदित्य के साथ वहां अनन्या भी मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने श्रद्धा को एकदम इग्नोर किया। 

Anant-Radhika Pre Wedding: फंक्शन में क्रिस्टल गाउन में नजर आईं राधिका, कॉपी किया ब्लेक लाइवली का मेट गाला लुक

फैंस लुटा रहे हैं 'राहुल-आरोही' की जोड़ी पर प्यार 
सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के फैंस अपने चहेते स्टार्स को एक साथ देखकर काफी खुश हो रहे हैं। वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर एक यूजर ने लिखा है, 'साथ में दोनों कितने प्यारे लग रहे हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'दो पल के लिए ही सही इन्हें खुशियां तो मिलीं।' वहीं, कुछ यूजर अनन्या पांडे के इस रवैए को सही नहीं ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed