Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ananya Panday Cousin Ahaan Panday Aneet Padda Debut Movie Saiyaara Teaser Out Directed By Mohit Suri YRF

Saiyaara Teaser: अनन्या पांडे के कजिन अहान की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर जारी, दिखेगी इंटेंस लव स्टोरी

Fri, 30 May 2025 12:38 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 30 May 2025 12:38 PM IST
सार

Saiyaara Teaser Release: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर आज जारी हो गया है। फिल्म में एक नया कपल नजर आएगा। जानिए टीजर में क्या है खास।

विज्ञापन
Ananya Panday Cousin Ahaan Panday Aneet Padda Debut Movie Saiyaara Teaser Out Directed By Mohit Suri YRF
सैयारा - फोटो : इंस्टाग्राम-@yrf

विस्तार

फिल्मी घराने से आने वाले एक और स्टारकिड का बॉलीवुड में डेब्यू हो गया है। चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे की डेब्यू की फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर जारी हो गया है। फिल्म को यशराज फिल्म्स द्वारा बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

मोहित सूरी ने किया फिल्म का निर्देशन
यशराज फिल्म ने अपनी आगामी फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर आज जारी कर दिया है। फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा की नई जोड़ी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक फिल्म का दर्शक अनाउंसमेंट के बाद से ही इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक जारी की है। टीजर को यशराज फिल्म ने अपने इंस्टाग्राम पर जारी करते हुए लिखा, “एक इंटेंस लव स्टोरी जो आपका दिल तोड़ देगी और उसे भर भी देगी।”

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)


 

टीजर में दिखी अहान-अनीत की केमिस्ट्री
टीजर वीडियो की शुरुआत अनीत पड्डा की आवाज से होती है। वो कहती हैं, “मुझे तसल्ली दे दे जो, वो शब्द उधारा ढूंढ रहा है, एक सितारा ढूंढ रहा है, दिल सैयारा ढूंढ रहा है।” टीजर में आगे अहान की झलक दिखाई जाती है। वो बाइक पर एंट्री करते हैं। आगे वो हाथ में गीटार लिए कहीं परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। वो काफी डैशिंग लग रहे हैं। उनके साथ अनीत पड्डा की केमिस्ट्री भी दिखाई जाती है। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed