फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ananya Panday and hardik pandya follow each other on instagram after dancing in anant radhika wedding

Ananya Panday: नताशा से दूर होते ही इस अभिनेत्री के करीब आ गए हार्दिक? इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया फॉलो

Sun, 21 Jul 2024 01:22 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 21 Jul 2024 01:22 PM IST
सार

हार्दिक पांड्या और अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो करना शुरू कर दिया है। हाल ही में नताशा स्टेनकोविक ने अपने और हार्दिक के अलग होने की घोषणा इंस्टाग्राम पर की थी। 

 

विज्ञापन
Ananya Panday and hardik pandya follow each other on instagram after dancing in anant radhika wedding
अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday @hardikpandya93

विस्तार

सोशल मीडिया पर हार्दिक और नताशा के तलाक के चर्चे अभी बंद नहीं हुए थे कि एक और अफवाह ने जन्म ले लिया है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अब आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एक साथ डांस करने के बाद एक- दूसरे को फॉलो किया है। उनके डांस का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। अब सोशल मीडिया यूजर इन दोनों को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर क्या चर्चा हो रही है?
विज्ञापन


डांस करते हुए वीडियो हुआ था वायरल
अनंत अंबानी की बारात के दौरान साथ में घूमने और दिल खोलकर डांस करने के कुछ दिनों बाद, अनन्या और हार्दिक अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। दोनों का डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें हार्दिक और अनन्या रणवीर सिंह, शनाया कपूर, अनिल कपूर और अन्य के साथ 'लड़की आंख मारे' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नेटिजन्स दावा करने लगे कि अनन्या और हार्दिक के बीच कोई केमिस्ट्री बन रही है। हालांकि, दोनों की ओर से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन

Kangana Ranaut: बचपन से इन्हें अपना गुरु मानती हैं कंगना रणौत, गुरु पूर्णिमा पर अभिनेत्री ने साझा कीं तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

Was she really seeking Hardik's attention, or is there more to the story? 👀
byu/Illustrious-One-7058 inBollyBlindsNGossip

नताशा ने हार्दिक से अलग होने की घोषणा की
हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर नताशा स्टेनकोविक ने अपने और हार्दिक के अलग होने की घोषणा की थी। आईपीएल 2024 के खत्म होने के बाद से ही उनकी शादी में परेशानी की खबरें आ रही थीं। आपको बता दें कि नताशा 16 जुलाई  को अपने पैरेंट्स के घर निकल गई थीं। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने इसकी जानकारी भी साझा की थी। नताशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। नताशा के साथ उनके बेटे अगस्त्य को भी देखा गया था। 

View this post on Instagram

A post shared by @natasastankovic__


अनन्या का भी हो चुका है ब्रेकअप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या पांडे भी इस साल मार्च में आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप कर चुकी हैं। दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में काफी सार्वजनिक रूप से बात की, लेकिन अलग होने के बाद से ही एक-दूसरे के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
Vedaa New Poster Out: 'वेदा' का नया पोस्टर हुआ जारी, शरवरी वाघ दिखीं घायल, मरहम लगाते दिखे जॉन अब्राहम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed