फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anant ambani Radhika Merchant Pre Wedding Functions list of foreign guests details inside

Anant-Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग समारोह में विदेशी मेहमान लगाएंगे चार चांद, देखें दिग्गजों की लिस्ट

Fri, 01 Mar 2024 08:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 01 Mar 2024 08:17 AM IST
सार

इस प्री-वेडिंग समारोह में लगभग 1,000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। इममें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई और वॉल्ट डिज्नी के सीईओ बॉब इगर शामिल हैं।

विज्ञापन
Anant ambani Radhika Merchant Pre Wedding Functions list of foreign guests details inside
राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी - फोटो : Instagram

विस्तार

देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चा इस समय हर ओर हो रही है। हाल ही में उन्होंने राधिका मर्चेंट के साथ अन्न सेवा की। जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में पूरे परिवार ने करीब 60 हजार लोगों को खाना खिलाया। इस कार्यक्रम में दोनों के अलावा परिवार के लोगों ने भी लोगों को पूरे सम्मान के साथ खाना परोसा। अनंत और राधिका के प्री वेडिंग समारोह का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन

TGIKS: अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार कपिल शर्मा, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो
विज्ञापन

तीन दिन चलेगा कार्यक्रम

इस प्री-वेडिंग समारोह में जे ब्राउन और एडम ब्लैकस्टोन जैसे अंतर्राष्ट्रीय कलाकार नजर आएंगे।  एक से तीन मार्च तक अंबानी परिवार का जामनगर में तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम होगा। पहले दिन, मेहमानों के लिए 'एन इवनिंग इन एवरलैंड' नाम की कॉकटेल पार्टी होगी। जबकि, दूसरे दिन मेहमानों को 'ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड' के लिए ले जाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए सभी को आरामदायक कपड़े और जूते पहनने की सलाह दी गई है। तीसरे दिन समारोह में शिरकत करने वाले मेहमान 'हस्ताक्षर' थीम के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत को जानेंगे।

विज्ञापन

1000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद

इस प्री-वेडिंग समारोह में लगभग 1,000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। इममें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई और वॉल्ट डिज्नी के सीईओ बॉब इगर शामिल हैं।

विज्ञापन

कई विदेशी मेहमान करेंगे शिरकत
गेस्ट की लिस्ट में स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ड्ट, कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर, गूगल के अध्यक्ष डोनाल्ड हैरिसन, बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज क्विरोगा, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रुड और वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम के अध्यक्ष क्लॉस श्वाब जैसे बड़े नाम भी शामिल है। एडीएनओसी के सीईओ और एमडी डॉ. सुल्तान अल जाबेर, सीईओ बीपी मरे औचिनक्लॉस, कॉलोनी कैपिटल के अध्यक्ष और संस्थापक थॉमस बैरक, जेसी2 वेंचर्स के सीईओ जॉन चेम्बर्स, बीपी के पूर्व सीईओ बॉब डुडले, बीएमजीएफ ग्लोबल डेवलपमेंट के अध्यक्ष क्रिस्टोफर एलियास, एक्सोर के कार्यकारी अध्यक्ष जॉन एल्कैन और एंडेवर के सीईओ एरी इमानुएल के भी इस आयोजन में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। स्टील पर्लोट के संस्थापक और सीईओ मिशेल रिटर, श्मिट फ्यूचर्स के संस्थापक एरिक श्मिट, शेरपालो के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर राम श्रीराम, सैनमिना कॉर्प के सीईओ ज्यूर सोला, एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी के ग्रुप चेयरमैन मार्क टकर और पत्रकार फरीद जकारिया के भी प्री-वेडिंग में पहुंचने की संभावना है।
Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' को प्रमोट करने के लिए किरण राव ने चली यह बड़ी चाल, आमिर का उठाया फायदा!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed