फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Laapataa Ladies director Kiran Rao open about how she uses ex husband Aamir Khans stardom for film promotion

Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' को प्रमोट करने के लिए किरण राव ने चली यह बड़ी चाल, आमिर का उठाया फायदा!

Thu, 29 Feb 2024 06:58 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 29 Feb 2024 06:58 PM IST
सार


किरण राव अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। वे लगभग हर इवेंट में अपने पूर्व पति आमिर के साथ दिखाई देती हैं।

विज्ञापन
Laapataa Ladies director Kiran Rao open about how she uses ex husband Aamir Khans stardom for film promotion
किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आमिर खान की पर्व पत्नी किरण राव इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' कल यानि 1मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। किरण की इस फिल्म का निर्माण उनके पूर्व पति आमिर खान ने किया है। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान किरण आमिर के साथ अपने आपसी रिश्ते और उनके स्टारडम के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं। 
विज्ञापन


प्रचार के लिए पूर्व पति का इस्तेमाल 
किरण राव अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। वे लगभग हर इवेंट में अपने पूर्व पति आमिर के साथ दिखाई देती हैं। जब उनसे इस विषय पर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, 'देखिए मैं फिल्म के प्रचार के लिए आमिर का इस्तेमाल कर रही हूं और मुझे इस बात को स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं हो रही है।'
विज्ञापन


Drishyam: हॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार अजय देवगन की 'दृश्यम', अंग्रेजी समेत इन भाषाओं में बनेगा रीमेक
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर के स्टारडम से मिलेगा फायदा 
किरण अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, ''लापता लेडीज एक छोटे बजट की फिल्म है। मैं चाहती हूं कि लोग मेरी फिल्म को देखने आए और अगर आमिर की मौजूदगी की वजह से मेरी फिल्म को लाइमलाइट मिलता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। वे एक बड़े स्टार हैं और उनके स्टारडम से मेरी फिल्म को फायदा मिलता है तो मैं इस फायदा को उठाना चाहूंगी।'

Aishwaryaa Rajinikanth: नए प्रोजेक्ट पर जुटीं ऐश्वर्या रजनीकांत, फिल्म में नजर आ सकते हैं यह अभिनेता

'लापता लेडीज' के स्टार्स 
किरण राव ने अपनी फिल्म में नए कलाकारों को मौका दिया है। इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। वहीं, फिल्म में रवि किशन और छाया कदम भी नजर आएंगे। दर्शकों में अभी से ही फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed