Anand Ahuja: मदर्स डे पर आनंद ने साझा की पत्नी और बच्चे की तस्वीर, बेटे वायु के साथ खेलती नजर आईं सोनम
बिजनेसमैन आनंद आहूजा और सोनम कपूर अक्सर एक दूसरे से प्यार जताते नजर आते हैं। हाल में ही शादी के सालगिरह पर दोनों ने एक दूसरे के लिए पोस्ट साझा की थी। अब आनंद ने मदर्स डे पर पत्नी और बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए प्यार जताया है।
विस्तार
आनंद आहूजा और सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। दोनों मई 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के चार साल बाद अभिनेत्री ने मां बनने का फैसला किया था, जिसके बाद उनके परिवार में पुत्र वायु की एंट्री हुई। अब मदर्स डे के मौके पर आनंद ने पत्नी और बेटे की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
साझा की पत्नी और बच्चे की तस्वीर
आनंद और सोनम के पुत्र का पूरा नाम वायु कपूर आहूजा है। बच्चे की परवरिश के दौरान उन्होंने खुद में काफी बदलाव को महसूस किया है। उनका अपना एक अलग अनुभव रहा है। इसका जिक्र करते हुए आनंद ने मदर्स डे के मौके पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ की तस्वीर साझा करते हुए एक प्यारा संदेश भी लिखा। Amar Upadhyay: निवेश फर्म के खिलाफ अमर उपाध्याय ने दर्ज कराया मामला, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का लगाया आरोप
बतौर पेरेंट बताया अपना अनुभव
आनंद आहूजा ने एक भावुक तस्वीर साझा की है, जिसमें सोनम अपने बच्चे वायु को गोद में उठाए नजर आ रही हैं। वह अपने बेटे वायु से बात करने में मशगूल दिखाई पड़ रही हैं। इस बीच आनंद ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया । उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मां का दिन, जहां हम अपने बच्चों को जिंदगी के बारे में सिखाने में लगे रहते हैं। वहीं, बच्चे हमें सिखाते हैं कि जिंदगी क्या है'।
सालगिरह पर भी जताया था प्यार
बीते 8 मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को छह साल पूरे हुए थे। इस मौके पर आनंद ने तस्वीरें साझा कर सोनम से प्यार जताया था। आनंद ने लिखा था, 'आप की वजह से हमें अपनी मौजूदगी का एहसास होता है। आप हमें एक होने का एहसास दिलाती हैं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि आप मेरे साथ एक पत्नी के रुप में छह साल और गर्लफ्रेंड के रुप में आठ साल से हैं। मैं आपके साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए काफी उत्साहित हूं'।