फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amul has the funniest take on the Udta Punjab v/s Censor board controversy

अमूल ने अपने अंदाज में की पहलाज निहलानी की खिंचाई

Fri, 10 Jun 2016 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
Amul has the funniest take on the Udta Punjab v/s Censor board controversy

फिल्म 'उड़ता पंजाब' विवादों में घिरी हुई है। अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अगले सप्ताह रिलीज होना था लेकिन अभी तक इसको लेकर कुछ भी साफ नहीं हुआ है। सेंसर बोर्ड और उसके अध्यक्ष पहलाज निहलानी के 'चमचा' वाले बयान के बाद अमूल ने गजब की चुटकी ली है। अमूल ने 'उड़ता पंजाव बनाम सेंसर बोर्ड' से मेमे बनाकर अमूल बटर का नया विज्ञापन को पेश किया है। 

विज्ञापन


अमूल ने अपने नए विज्ञापन में फिल्म उड़ता पंजाब को 'लड़ता पहलाज' नाम से कैप्शन दिया है। और नीचे लिखा है, 'अमूल, गुड था बटर', पोस्टर में जो कार्टून बना है उसमें रॉकस्टार टॉमी शाहिद कपूर, डॉक्टर करीना कपूर और पुलिसवाला दिलजीत दोसांझ दिख रहे हैं। पोस्टर में सारे कैरेक्टर्स को देखकर लग रहा है कि वो किसी उलझन में हैं। सबसे मजेदार चीज है कैंची, जो इशारा कर रही है कि सेंसर बोर्ड 94 कट लगाना चाह रहा है। 
विज्ञापन


अमूल हमेशा ही कुछ हटकर विज्ञापन बनाता रहा है और ज्यादातर विज्ञापनों में मौजूदा समय के मुद्दे की जमकर खिंचाई की जाती है। फिर चाहें वो फिल्म 'पीके' को लेकर बनाया गया पोस्टर हो जिसमें लिखा था 'खा पीके जाना' या फिर सलमान खान को रियो ओलंपिक का गुडबिल एंबेसडर बनाए जाने पर बनाया गया पोस्टर हो जिसमें लिखा था 'एथलीट्स वान्ट सम्मान नॉट सलमान'। फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट, दिलजीत दसांज मुख्य भूमिका में हैं। उड़ता पंजाब को लगभग पूरी फिल्म इंडस्ट्री से स्पोर्ट मिला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed